फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Somesh's entry into the protest was banned.

Hisar News: धरने पर सोमेश की एंट्री पर लगाई रोक

Wed, 24 Jun 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 24 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Somesh's entry into the protest was banned.
हांसी। धरना कमेटी की विशाखा चौधरी ने बताया कि टी-कनेक्शन लगवाने वाले सोमेश कुमार को हमने कहा था कि आप उन अधिकारियों का खुलासा करो जिनके साथ उन्होंने बातचीत कर टी लगवाई थी लेकिन उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया। मंगलवार शाम को ही उन्हें गांव से वापस भेज दिया गया। उन्हें धरनास्थल पर नहीं आने दिया जाएगा। अगर उन्हें यहां रहने देते तो वह यहां से खबरें वापस भेजते। सोमेश कुमार मंगलवार को धरने पर पहुंचे थे और उन्होंने 25 जून से धरने पर आमरण अनशन पर बैठने की बात कही थी।
विज्ञापन


केवल एक ही मांग पर अड़े ग्रामीण
प्रशासन ने गांव के लिए भाखड़ा नहर से आठ किलोमीटर पेयजल लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव दिया था जिस पर ग्रामीण नहीं माने। वहीं, खरकड़ी से भी अलग पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव दिया था। फिर भी ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण इसी पाइपलाइन से ही टी लगाकर पानी लेने के लिए अड़े हुए हैं।
विज्ञापन



यह है पानी का पूरा विवाद
चानौत गांव में पानी के इस मुद्दे पर 40 दिन से लगातार धरना जारी है। शहर को सप्लाई देने के लिए 61.44 करोड़ रुपये की परियोजना में हांसी के जलघरों से लेकर बरवाला रोड पर बरवाला ब्रांच तक 36 इंची पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस नहर में भाखड़ा का पानी आता है। इसलिए इसे भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन परियोजना नाम दिया गया है। पाइपलाइन गांव चानौत से गुजरेगी। ग्रामीणों की मांग है कि इस पाइपलाइन में टी-कनेक्शन करके उनके जलघर में पानी दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास पड़े थे ईंट व पत्थर
चानौत में जिस जगह बुधवार को पाइपलाइन शुरू करने का काम किया गया, उसके आसपास काफी मात्रा में ईंट, रोड़ी व पत्थर रखे हुए थे। अगर बवाल होता तो दोनों तरफ से काफी नुकसान होता।




अब तक तीन बार हो चुके आमने-सामने
पुलिस प्रशासन व ग्रामीण अब तक तीन बार आमने सामने हो चुके हैं। इससे पहले 17 जून की रात करीब दो बजे आमरण अनशन पर बैठे पांच बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ती देखकर पुलिस प्रशासन ने अनशनकारियों को उठाने का प्रयास किया था, तब अनशनकारी वहां नहीं मिले थे। इस दौरान हंगामा हुआ। वहीं, सोमवार रात को टी-कनेक्शन हटाने को लेकर बवाल हुआ। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया व आंसू गैस के गोले दागे थे। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए व कई ग्रामीणों को चोट लगी। इस पर पुलिस ने छह नामजद सहित 1,500 लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed