{"_id":"6aff566203451cb9060796b7","slug":"someone-raised-the-issue-of-a-broken-pipeline-while-another-arrived-with-an-application-to-get-a-pension-set-up-hisar-news-c-21-hsr1020-995124-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किसी ने टूटी पाइपलाइन का मुद्दा उठाया, कोई पेंशन बनवाने की अर्जी लेकर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किसी ने टूटी पाइपलाइन का मुद्दा उठाया, कोई पेंशन बनवाने की अर्जी लेकर पहुंचा
Fri, 20 Nov 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन। स्रोत : प्रशासन
हांसी। आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) लक्षित सरीन ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में रामबीर निवासी हांसी ने टूटी पाइपलाइन ठीक करवाने की मांग रखी। राजपाल निवासी रामपुरा ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से दिव्यांग पेंशन बनवाने की अर्जी दी। पवन निवासी जग्गाबाड़ा ने विधुर पेंशन बनवाने और देवेंद्र निवासी सुभाष नगर ने सीवर में दूषित पानी की निकासी न होने की समस्या उठाई।
एडीसी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने और उनके निवारण का प्रभावी माध्यम हैं। अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए निर्धारित समय में समाधान करना चाहिए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निवारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर एसडीएम राजेश खोथ, तहसीलदार अनिल कुमार बिढ़ान सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सोमवार और वीरवार को लगते हैं समाधान शिविर :
एडीसी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। ये शिविर नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इनमें लोग अपनी शिकायतें रखकर संबंधित विभागों से समयबद्ध समाधान प्राप्त कर रहे हैं।