फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   So far, 250 people have applied for startups at HAU.

Hisar News: एचएयू ने स्टार्टअप के लिए अब तक 250 लोगों ने किया आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
So far, 250 people have applied for startups at HAU.
हिसार। कृषि क्षेत्र में नया आइडिया रखने वाले युवाओं, किसानों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप संचालकों के लिए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) ने आवेदन का एक और मौका दिया है। अब तक प्रदेशभर से 250 व्यक्ति आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन


तिथि बढ़ाए जाने के बाद करीब 50 और आवेदन आने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय स्थित एग्री-बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर (एबिक) ने पीएम-आरकेवीवाई नवाचार एवं कृषि उद्यमिता कार्यक्रम के कोहार्ट-8.0 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 सितंबर 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर थी।
विज्ञापन


25 लाख रुपये तक की ग्रांट का मौका

स्टार्टअप कार्यक्रम के तहत कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की किसी समस्या का नया और उपयोगी समाधान रखने वाले प्रतिभागी आवेदन कर सकते हैं। चयनित और पात्र स्टार्टअप को स्वीकृत प्रस्ताव और योजना के प्रावधानों के अनुसार 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता अनुदान के रूप में मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह का प्रशिक्षण, विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन

चयनित प्रतिभागियों को एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें एचएयू के वैज्ञानिकों के साथ उद्योग विशेषज्ञों और निवेशकों से मार्गदर्शन मिलेगा। प्रतिभागियों को तकनीक एवं उत्पाद विकास, बिजनेस मॉडल तैयार करने, बाजार की समझ, निवेश की तैयारी और उद्यम संचालन से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी।


अब तक 77 युवाओं, किसानों और उद्यमियों को स्टार्टअप से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा चुका है। युवा प्रशिक्षण लेकर अपना कॅरिअर बना रहे हैं और उनके आइडिया से अन्य लोगों को भी लाभ मिल रहा है।

- विक्रम सिंधु, इंचार्ज, स्टार्टअप कार्यक्रम, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article