{"_id":"6a3053735adf5c751805f267","slug":"smuggler-caught-carrying-7-kilos-900-grams-of-opium-on-a-train-from-rohtak-hisar-news-c-21-hsr1020-891658-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रोहतक से ट्रेन में ला रहा था 7 किलो 900 ग्राम चूरापोस्त, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रोहतक से ट्रेन में ला रहा था 7 किलो 900 ग्राम चूरापोस्त, तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। जीआरपी थाना पुलिस ने रोहतक से ट्रेन में नशा तस्करी के आरोप में राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार कर 7 किलो 900 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। आरोपी नोहर निवासी पालाराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजस्थान का एक युवक रोहतक से ट्रेन के जरिये भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर हिसार आ रहा है।
सूचना के आधार पर हांसी जीआरपी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर निगरानी शुरू की गई।हिसार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद पुलिस ने संदिग्ध नोहर निवासी पालाराम की तलाशी ली तो उसके बैग से 7 किलो 900 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।