फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Smart meters of water will be installed in sectors, sector residents will be able to prepare bills themselves

सेक्टरों में लगेंगे पानी के स्मार्ट मीटर, सेक्टरवासी खुद तैयार कर सकेंगे बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Smart meters of water will be installed in sectors, sector residents will be able to prepare bills themselves
सेक्टर में लगा पानी का मीटर। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर के सेक्टरों में पानी के स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इन मीटर की मदद से सेक्टरवासी खुद ही एप की मदद से अपना पानी का बिल तैयार कर सकेंगे। अभी हाल ही में हुई बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के मुख्य प्रशासक ने अधिकारियों से इस योजना को लेकर विचार विमर्श किया और इस योजना को सिरे चढ़ाने को कहा। उधर, जनवरी के बाद से सेक्टरों में पानी के बिल नहीं बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि फिलहाल सभी सेक्टरों में पानी के साधारण मीटर ही लगे हैं। विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर मीटर से रीडिंग एकत्रित करते हैं। इन रीडिंग के आधार पर बिल तैयार करके सेक्टरवासियों को भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

यूं काम करेंगे स्मार्ट मीटर
अधिकारियों की मानें तो स्मार्ट मीटर एक मोबाइल एप से जुड़े होंगे। उपभोक्ताओं ने अपने मोबाइल में इस एप को डाउनलोड करना होगा। इस एप के माध्यम से वह अपना पानी का बिल तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना लागू होने से यह होगा फायदा
अगर यह योजना सिरे चढ़ती है तो इससे विभाग व उपभोक्ताओं दोनों को फायदा होगा। फिलहाल विभाग को पानी के मीटर से रीडिंग लेने व बिल तैयार के लिए मैनपावर लगानी पड़ती है, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने से विभाग को इस कार्य के लिए मैनपावर की जरूरत नहीं पड़ेगी। उधर, काफी दफा सेक्टरवासियों को समय पर बिल नहीं मिल पाते, लेकिन इस योजना से वह टाइम टू टाइम बिल भर सकेंगे।
चार माह से सेक्टरवासी पानी के बिल का कर रहे इंतजार
विभाग की तरफ से पिछले चार माह से सेक्टरवासियों को पानी के बिल ही नहीं भेजे जा रहे हैं। इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 व 2021-22 में विभाग ने सेक्टरवासियों को एक साथ सात माह के बिल भेजे थे। एक साथ इतने माह का बिल आने से सेक्टरवासियों पर आर्थिक बोझ पड़ा था। विभाग की मानें तो टेंडर न होने से बिल भेजने में परेशानी आ रही है।

सेक्टरों में पानी कनेक्शन की स्थिति
सेक्टर कनेक्शन
1-4 1000
3-5 200
9-11 2800
13 1680
14 2100
14 पार्ट ट 300
15 1000
16-17 2400
21 500
33 400
पीएलए 1150
अर्बन एस्टेट 1650
पिछले दिनों मुख्य प्रशासक ने बैठक में इस योजना को सिरे चढ़ाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए थे। टेंडर न होने से पानी के बिल नहीं भेजे जा रहे हैं। - पवन वर्मा, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed