{"_id":"676efc04c1c41c19b70eb4a4","slug":"slow-road-construction-work-pedestrians-troubled-hisar-news-c-21-hsr1020-533542-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अग्रोहा से आदमपुर रोड पर धीमा सड़क निर्माण कार्य, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अग्रोहा से आदमपुर रोड पर धीमा सड़क निर्माण कार्य, राहगीर परेशान
Sat, 28 Dec 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
अग्रोहा में कालीरावण से कोहली तक सड़क पर पड़ी मिट्टी और रोड़ी।
अग्रोहा। अग्रोहा से आदमपुर जाने वाले रोड का निर्माण की प्रक्रिया धीमी होने के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। कालीरावण से कोहली तक सड़क पर पड़ी हुई मिट्टी व पत्थरों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा बारिश के बाद मार्ग पर पानी भर गया है।
ग्रामीण सुरेश श्योराण, प्रमोद, मुकेश, दलीप, बलवान सिंह व राजू ने कहा कि यही स्थिति रही तो इस सड़क निर्माण कार्य पूरा होने में काफी दिन लग जाएंगे। बीडीसी सदस्य ईश्वर शर्मा खंडेलवाल ने जिला प्रशासन से अग्रोहा से आदमपुर सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। भाजपा नेता ईश्वर शर्मा ने कहा कि इस सड़क से प्रतिदिन बागड़ गोगामेड़ी जाने वाले राजस्थान के लिए हजारों गाड़ियां चलती हैं। छह माह से सड़क निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। अब बारिश के कारण यहां पानी जमा होने से ग्रामीण परेशान रहते हैं। ग्रामीण ईश्वर शर्मा ने कहा कि ठेकेदार की ओर से अग्रोहा से कालीरावण तक तो सड़क बना दी गई है। जहां जगह-जगह पानी भरा हुआ पड़ा। इसे नियमानुसार लेवल से ठीक किया जाए नहीं तो यह सड़क अधिक समय तक नहीं चलेगी। वहीं कालीरावण से कोहली तक सड़क पर मिट्टी और रोड़ी बिछाकर छोड़ दिया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।