फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Slow arrival of paddy in the grain market, 323 quintals of paddy sold

Hisar News: अनाज मंडी में धान की आवक धीमी, 323 क्विंटल धान बिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Slow arrival of paddy in the grain market, 323 quintals of paddy sold
अनाज मंडी में धान को साफ करता हुए व्यक्ति। 
हांसी। अनाज मंडी में अब तक करीब 648 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है, लेकिन नमी ज्यादा होने के कारण धान की खरीद नहीं हो रही। शनिवार शाम तक केवल 323 क्विंटल धान की खरीद हुई। वहीं रविवार को अवकाश के चलते धान की खरीद का कार्य बंद रहा।
विज्ञापन

अभी मंडी में धान की आवक भी धीमी है। आढ़तियों के अनुसार इस बार मंडी में धान देरी से आने की संभावना है। क्योंकि खेतों में अभी भी जलभराव है। जलभराव के चलते धान में नमी भी ज्यादा है। ऐसे में किसानों को धान को सुखाने में भी समय लग रहा है। वहीं मंडी में धान की खरीद का कार्य दो दिन पहले ही शुरू हुआ है।
विज्ञापन

खरीद इस बार हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन कर रही है। जबकि सिसाय में धान की खरीद का कार्य हैफेड कर रही है। अभी तक धान की उठान के लिए किसी मिलर के साथ भी अनुबंध नहीं हुआ है। अनुबंध न होने से धान की उठान का कार्य भी धीमा रहेगा। पीआर धान का एमएसपी रेट 2320 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके के लिए किसान की पीआर धान की फसल का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। बगैर रजिस्ट्रेशन एमएसपी पर खरीद नहीं होगी। इस सीजन में किसानों को एक और राहत दी है जिसमे किसान गेट पास की रसीद अपने आप भी जनरेट कर सकते हैं। जबकि 1509 व धान की अन्य किस्म की खरीद आढ़ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed