{"_id":"5908d5804f1c1bcc3a4437e0","slug":"six-stander-student-die-in-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल पहुंचने में लेट हुआ तो नहर में नहाने पहुंचा छठी का छात्र, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल पहुंचने में लेट हुआ तो नहर में नहाने पहुंचा छठी का छात्र, डूबने से मौत
amarujala/Hisar
Updated Wed, 03 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
संजय (फाइल फोटो)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमरी रोड पर बालसमंद ब्रांच नहर में नहाने गया 12 साल का संजय पुत्र जटाशंकर की मंगलवार को डूबने से मौत हो गई। उसका शव सात घंटे बाद नहर में राजगढ़ रोड नाके के पास मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को स्कूल पहुंचने में लेट हो गया, जिस कारण वह नहर पर नहाने चला गया था।
कैमरी रोड की माल कॉलोनी निवासी जटाशंकर के तीन बेटों में से मझला बेटा 12 वर्षीय संजय अपने छोटे भाई अर्जुन और पड़ोसी बालक शुभम के साथ एक बजे बालसमंद ब्रांच की साइफन में नहाने आया था। बालक को तैरना नहीं आता था। वह नहर में नहाने उतरा और डूब गया। छोटे भाई अर्जुन ने घर जाकर परिजनों को सूचना दी। फिर परिजन नहर पर आए। आजाद नगर चौकी पुलिस की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और बालक की खोज शुरू की। बालक का शव सात घंटे बाद एक किलोमीटर दूर राजगढ़ रोड नाके के पास मिला। आजाद नगर चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।
परिजनों ने बताया कि संजय का सोमवार को डाबड़ा चौक के पास शारदा पब्लिक स्कूल में छठी क्लास में दाखिला कराया था। वह मंगलवार को लेट हो गया था। पिता जटाशंकर चाय की दुकान पर चले गए और मां गांव गई हुई है। बालक पीछे से नहर पर नहाने चला गया और डूबने से मौत हो गई।