फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SIT constituted in case of suicide of pump operator

Hisar News: पंप संचालक की आत्महत्या के मामले में एसआईटी गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
SIT constituted in case of suicide of pump operator
हांसी, हिसार। रामायण गांव के पेट्रोल पंप संचालक रोशन लाल के आत्महत्या मामले की फतेहाबाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। डीएसपी कुलवंत सिंह के नेतृत्व में बनी एसआईटी में सदर थाना प्रभारी रुपेश चौधरी, बड़ोपल चौकी प्रभारी कंवर सिंह, एएसआई ओमप्रकाश को शामिल किया गया है। एसआईटी ने सीन ऑफ क्राइम का मुआयना किया है। टीम ने कुछ स्थानों से सीसीटीवी फुटेज मांगी हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद पुलिस ने गांव रामायण निवासी पेट्रोल पंप संचालक रोशनलाल के मामले में जांच के लिए विशेष दल का गठन किया है। एसआईटी में शामिल रुपेश चौधरी, कंवर सिंह, एएसआई ओमप्रकाश की टीम ने साक्ष्य जुटाना शुरु किया है। बता दें कि रोशन पंप संचालक रोशनलाल ने पिछले सप्ताह बड़ोपल एरिया में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में भाजपा नेता मंदीप मलिक और जयेश बंगा को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। फतेहाबाद पुलिस ने मृतक के बेटे महेश की शिकायत पर मंदीप मलिक, जयेश बंगा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसआईटी मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट की लिखाई के मिलान के लिए उनकी लिखाई के दो अन्य सैंपल लिए गए हैं। तीनों सैंपल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी जुटाई जा रही हैं। अभी जांच चल रही है। गिरफ्तारी को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। - कुलवंत सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed