{"_id":"66afecdeab515610880a36fa","slug":"sister-in-laws-sons-stole-two-checks-including-rs-3-lakh-then-transferred-rs-1925-lakh-with-fake-signatures-hisar-news-c-21-hsr1005-435769-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ननद के बेटों ने 3 लाख रुपये सहित दो चेक चुराए, फिर फर्जी हस्ताक्षर कर 19.25 लाख रुपये किए ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ननद के बेटों ने 3 लाख रुपये सहित दो चेक चुराए, फिर फर्जी हस्ताक्षर कर 19.25 लाख रुपये किए ट्रांसफर
विज्ञापन
हिसार। गांव गंगवा स्थित आवास की अलमारी से चोर 3 लाख रुपये और दो चेक ले गए। आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर कर चोरों ने बैंक से 19.25 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर भी करवा लिए। इस संबंध में महिला सुमन ने अपनी ननद के बेटे चौधरीवास के सीताराम और चंद्रमोहन के खिलाफ आजाद नगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर दोनों नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गंगवा गांव की रहने वाली सुमन ने बताया कि उसका खाता सेक्टर-13 स्थित इंडियन बैंक में है। 1 जून को पति को किसी परिचित से मिलने के लिए गांव हिंदवान जाना था। जब वहां जाने के लिए निकले तो ननद का बेटा सीताराम आ गया। इस दौरान सीताराम घर पर अकेला आराम करने लगा। सीताराम हमारे घर की हर चीज से वाकिफ है। हम उसे अपने घर पर छोड़कर हिंदवान चले गए। शाम करीब 4:30 बजे हम घर आए तो सीताराम घर पर नहीं था और अलमारी खुली हुई थी।
महिला ने बताया कि जब अलमारी संभाली तो 3 लाख रुपये और दो चेक गायब मिले। इस पर पति ने सीताराम के पास फोन किया तो फोन नहीं उठाया और बाद में फोन स्विच ऑफ कर लिया। इस बारे में पति ने परिवार वालों और रिश्तेदारों को बताया। उन्होंने कहा कि तुम अभी कोई कार्रवाई न करना, घर की बात है। हम उससे बात करते हैं। 2 जून को भाईचारे की पंचायत हुई। पंचायत में सीताराम ने स्वीकारा कि उसने ही अलमारी से नकदी और दो चेक चोरी किए थे। इसके बाद चेक पर फर्जी साइन कर भाई चंद्रमोहन के खाते में रुपये ट्रांसफर करवाए। अब आरोपी रुपये देने से इन्कार कर रहा है। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है।