फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sisay's Master Chandgiram Arena Seal

सिसाय का मास्टर चंदगीराम अखाड़ा सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sisay's Master Chandgiram Arena Seal
सिसाय में सील किया गया मास्टर चंदगी राम अखाड़ा। - फोटो : Hisar
नारनौंद। सिसाय में मास्टर चंदगीराम अखाड़े को वीरवार को प्रशासन ने सील कर दिया। पालिका की जमीन पर बनाए जाने की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की। क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन

सिसाय में मास्टर चंदगीराम के पालिका की भूमि पर बनाए जाने की क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत पर वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अखाड़े को सील कर दिया गया। इस दौरान सिसाय नगरपालिका के सचिव गौरव शर्मा और नगर पालिका के एसडीओ पंकज गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सीलिंग की कार्रवाई किए जाने से यहां रहने वाले सभी खिलाड़ियों के चेहरों पर मायूसी छा गई। इस दौरान सदर थाना प्रभारी रामफल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भारत को कुश्ती में पहचान दिलाने वाले मास्टर चंदगीराम ने सिसाय में करीब 32 साल पहले अखाड़े की नींव रखी थी। इस अखाड़े से तैयार पहलवानों ने देश में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीयस्तर पर अपना परचम लहराया। वर्तमान में अखाड़े में लगभग 125 युवा कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
----------------
अखाड़े को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। अखाड़ा संचालक के खिलाफ कुछ खिलाड़ियों ने शिकायतें दी हैं। सीएम विंडो पर भी दो मामले चल रहे हैं। मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी।
गौरव शर्मा, सचिव नगरपालिका सिसाय
-----------
एक साल पहले दो-तीन शरारती किस्म के लोग अखाड़े में आने लगे थे। उन लोगों को अखाड़े से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उनके द्वारा अखाड़े का अवैध रूप से बनाने की शिकायत की गई थी। अखाड़े का निर्माण चंदगीराम ने किया था। मैं सीआईएसएफ से रिटायर हूं। पेंशन आने के बाद मैंने अपने पैसों व गांव के सहयोग से यहां खिलाड़ियो के लिए व्यवस्था की थी लेकिन अब प्रशासन द्वारा अखाड़े का सील कर दिया गया है। मैं मामले को लेकर अदालत जाऊंगा।

सुभाष कोच, मास्टर चंदगीराम अखाड़ा, सिसाय
------------
अखाड़े में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के बीच विवाद है। अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन की ओर से कदम उठाया गया है। अखाड़े पर गांव की कमेटी का अधिकार होना चाहिए। अखाड़े का निर्माण पंचायती जमीन पर किया गया है। सरकार की ओर से भी अखाड़े के नाम पर ग्रांट आती रही है।
पूर्व सरपंच बलबीर सिहाग, सिसाय बोलान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed