फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Singer Masoom Sharma News fan Controversy in Masoom Sharma Show

Hisar: सिंगर मासूम शर्मा ने फेंका था फैन का फोन, सामने आया वीडियो; क्या बोला पीड़ित?

Sat, 03 Jan 2026 10:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 10:01 PM IST
सार

दरअसल, न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर मासूम शर्मा हिसार में आए थे। इस दौरान  उन्होंने रिंकू नाम के एक फैन का आईफोन तोड़ दिया। अब इसका एक वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Singer Masoom Sharma News fan Controversy in Masoom Sharma Show
मासूम शर्मा, हरियाणवी सिंगर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पिछले कई दिनों से फैन का फोन तोड़ने और गाली-गलौज करने को लेकर विवादों में है। उनके एक फैन का आरोप है कि सिंगर ने उसका फोन तोड़ा और उनके साथ गाली-गलौज की। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि मासूम शर्मा ने फोन खुद तोड़ा था। वीडियो में मासूम शर्मा फोन को छिनकर जमीन पर फेंकते हुए नजर आ रहे है। वहीं, इस दौरान कई पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


हिसार में आए थे मासूम शर्मा 

दरअसल, न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर मासूम शर्मा हिसार में आए थे। इस दौरान  उन्होंने रिंकू नाम के एक फैन का आईफोन तोड़ दिया। अब इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मासूम शर्मा फैन का मोबाइल जमीन पर पटक रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित ने कहा- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई 

 रिंकू का कहना है कि यह वीडियो सामने आने के बाद सारी चीजें स्पष्ट हो गई हैं। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हालांकि, युवक ने आजाद नगर थाने में इसकी शिकायत भी दी है और मामले में जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि मासूम शर्मा माफी मांगें और पुलिस हमारा फोन हमें वापस दिलाए। आज यह हमारे साथ हुआ है। कल किसी और के साथ भी हो सकता है। हम चाहते हैं कि पुलिस हमारे साथ न्याय करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed