फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shubham, honoured by the President, committed suicide by hanging himself

Hisar News: राष्ट्रपति से सम्मानित शुभम ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sat, 04 Jan 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 04 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shubham, honoured by the President, committed suicide by hanging himself
मृतक शुभम।
हिसार। राष्ट्रपति से सम्मानित न्यू मॉडल टाउन निवासी शुभम घनघस (28) ने शुक्रवार सुबह घर में पंखे के हुक में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुभम सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। वह पिछले कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान था। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने परिजनों के बयान के बाद इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। साइंस एंड टेक्नोलाॅजी में उम्दा प्रदर्शन के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने उसे सम्मानित किया था। नागरिक अस्पताल में परिजनों ने बताया कि शुभम बीटेक और एमटेक था। उसके पिता का निधन हो चुका है। मां मंतरा देवी 4 साल पहले लाडवा के स्वास्थ्य केंद्र से फार्मेसी ऑफिसर पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। शुभम की बहन सुषमा विदेश में रहती है। शुभम इन दिनों सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को मंतरा अपनी बहन से मिलने हांसी गई हुई थी, इस दौरान शुभम घर में अकेला था। मंतरा जब सुबह 9:45 बजे लौटी तो बेटा पंखे के हुक में रस्सी के फंदे में लटकता मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से शुभम को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी तथ्य जुटाए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed