फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shrikant Jadhav transferred to Madhuban, Ravi Kiran is new ADGP of Hisar.

Hisar News: श्रीकांत जाधव का मधुबन तबादला, रवि किरण हिसार के नए एडीजीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shrikant Jadhav transferred to Madhuban, Ravi Kiran is new ADGP of Hisar.
हिसार। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव का करनाल के मधुबन तबादला हो गया है। अब रवि किरण हिसार के नए एडीजीपी होंगे। श्रीकांत जाधव हिसार में पुलिस अधीक्षक के पर भी रह चुके हैं। पिछले वर्ष मार्च महीने में श्रीकांत जाधव ने हिसार के एडीजीपी के तौर पर कार्यभार संभाला। उन्होंने कार्यभार संभालने के साथ ही गोवंश के लिए काम शुरू कर दिया। नशा मुक्ति के खिलाफ विशेष अभियान शुरु कराया।
विज्ञापन

एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने हिसार शहर में खुले में नशा करने वालों के खिलाफ धर पकड़ अभियान चलाया। नशा मुक्ति अभियान के तहत गांवों को गोद लिया। पुलिस अधीक्षकों को भी गांवों में भेजकर काम को अंजाम दिया। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सप्ताह में दो दिन सीलिंग प्लान की व्यवस्था को शुरू किया। एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने हांसी के मूर्ति कांड में भी कार्रवाई करते हुए एसआईटी बनाई। एडीजीपी की ओर से बनाई गई एसआईटी ने पिछले सप्ताह करोड़ों के गबन के आरोपियों का सहयोग करने वाले सहकारी समितियों के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया। एडीजीपी ने हिसार में अपने एक साल के कार्यकाल में सड़कों पर घूम रहे गाेवंश को आश्रय दिलाने के लिए भी काम किया। नगर निगम के अधिकारियों को पुलिस बल की सहायता उपलब्ध उपलब्ध कराई। बता दें कि इस साल अप्रैल माह में एडीजीपी श्रीकांत जाधव की सेवानिवृत्ति होनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed