फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shoes and water bottles distributed to students

Hisar News: विद्यार्थियों को जूते और पानी की बोतलें बांटीं

Sat, 28 Dec 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 28 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shoes and water bottles distributed to students
हिसार में विद्या​र्थियों को जर्सियां बांटने पहुंचे लोग।
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में समाज कल्याण संस्था ने लेबर कॉलोनी के पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को सामान वितरित किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. बीआर कांबोज की पत्नी और संस्था की अध्यक्ष संतोष कुमारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई। कार्यक्रम में 280 विद्यार्थियों को जूते व पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस मौके पर विद्यालय के मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार, संस्था के सचिव कपिल अरोड़ा, एचएयू मीडिया सलाहकार डॉ. संदीप आर्य, डॉ. बीना यादव, मानव संसाधन प्रबंधन निदेशक डॉ. रमेश यादव, डॉ. मीनाक्षी ग्रेवाल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



लाडली ट्रस्ट ने गुरुकुल धीरणवास में 125 विद्यार्थियों को उपलब्ध गर्म कपड़े
हिसार। लाडली वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने गुरुकुल धीरणवास में 125 विद्यार्थियों को कंबल, जुराबें व टोपी वितरित की गईं। ट्रस्ट के संस्थापक अनिल सिंगला मंगालीवाला ने बताया कि विद्यार्थियों को सर्दी से बचाने के लिए उन्हें जरूरी सामान दिया गया। इस अवसर पर गुरुकुल के कुलपति स्वामी आर्यवेश व गुरुकुल के प्रधान स्वामी आदित्यवेश, ट्रस्ट के उपप्रधान वेदप्रकाश सिंगला, सचिव निर्मल गर्ग, कोषाध्यक्ष पवन जालंधरा, सजग के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल अग्रवाल, पवन सिंगला एवं आरजे सन्नी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जाखोद खेड़ा में 60 छात्राओं को जर्सियां बांटी

हिसार। लायंस क्लब हिसार सेंट्रल की ओर से गांव जाखोद खेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 60 जरूरतमंद छात्राओं को जर्सियां वितरित की गई। इस कार्य में रीजन चेयरमैन नीरज कुमार वर्मा एवं क्लब के सदस्यों का सहयोग रहा। इस अवसर पर क्लब से जुड़े शम्मी नागपाल, संजय तनेजा, जितेन्द्र भयाणा, सुरेन्द्र छिंदा, संजय अरोड़ा, जितेन्द्र भाटिया के अलावा स्कूल स्टॉफ के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed