फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shehnai will ring for 94 days in the year 2022, not a single Muhurta in three months including March

वर्ष 2022 में 94 दिन बजेगी शहनाई, मार्च समेत तीन माह में एक भी मुहूर्त नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shehnai will ring for 94 days in the year 2022, not a single Muhurta in three months including March
हिसार। वर्ष 2022 में 94 दिन शहनाइयां बजेंगी। पूरे साल में 94 शुभ मुहूर्त हैं। इन शुभ मुहूर्त में शादी, विवाह सहित सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। जुलाई, अगस्त दो ऐसे माह हैं, जिनमें सबसे अधिक शादी के मुहूर्त हैं। दोनों महीनों में 17-17 दिन शुभ कार्य हो सकेंगे। इस वर्ष में मार्च, अक्तूबर, नवंबर में एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ उपाय करने पर मुहूर्त निकाले भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष शास्त्री ने कहा कि साल में 94 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें शुभ कार्य हो सकते हैं। इस साल शादी के मुहूर्त पर कोरोना भारी पड़ रहा है। जनवरी की शुरुआत के साथ की कोरोना की तीसरी लहर भी शुरू हो गई है। ऐसे में शादी के कार्यक्रम स्थगित होने लगे हैं। जनवरी के अंत या फरवरी में शादी तय कर चुके लोग अब दिसंबर के लिए मुहूर्त निकलवा रहे हैं। जनवरी महीने में कोरोना संक्रमण का सबसे अधिक प्रभाव रहने के आसार हैं। ऐसे में लोगों ने पहले से ही अपने शेडयूल में बदलाव शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सभी माह के शुभ मुहूर्त
जनवरी : 22, 23, 24, 25
फरवरी : 5, 6, 7, 8, 9, 10, 18, 19, 20
मार्च : 00
अप्रैल : 15, 16, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27
मई : 2, 3, 4, 9, 10, 11, 12, 16, 17, 18, 20, 21, 26, 27, 31
जून : 1, 6, 8, 10, 11,13, 20, 21, 23
जुलाई : 3, 4 ,5 ,6 7,8,9, 14, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 30,31
अगस्त : 1, 2, 3, 5, 9, 11, 14, 15, 19, 20,21,28
सितंबर : 1, 4, 5, 6, 7, 8, 26, 27
अक्तूबर, नवंबर : 00
दिसंबर : 2, 4, 7, 8, 9 ,14
शादी मुहूर्त को लेकर अब लोग कोरोना के चलते नए मुहूर्त पूछ रहे हैं। जो नवंबर-दिसंबर तक अपनी शादी कार्यक्रम को स्थगित करने पर विचार कर रहे हैं। कुछ लोगों ने शादी टाल भी दी है। दिसंबर में शादी के कई मुहूर्त हैं। - पंडित आचार्य संतोष शास्त्री, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed