फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shadow mourning in Mirchpur and Bhaini Amripur due to the death of two friends in a road accident

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत से मिर्चपुर और भैणी अमरीपुर में छाया मातम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shadow mourning in Mirchpur and Bhaini Amripur due to the death of two friends in a road accident
नारनौंद (हिसार)। नरवाना के पास सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत की सूचना से गांव मिर्चपुर व भैणी अमीरपुर में मातम छा गया। मिर्चपुर निवासी 20 वर्षीय सोनू बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और प्राइवेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा था। वह पिछले काफी दिनों से नौकरी के लिए हिसार के एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहा था। भैणी अमीरपुर निवासी दीपक बारहवीं कक्षा के बाद नौकरी के लिए हिसार के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन

दोनों एक ही पीजी में रहते थे और दोनों की आपस में गहरी दोस्ती थी। इनके साथ राजथल निवासी सोनू की भी दोस्ती थी, वह भी उसी पीजी में रहता था। सभी ने सैर सपाटे पर चलने के लिए पहाड़ों पर जाने की योजना बनाई थी। 5 नवंबर को अपनी निजी गाड़ी लेकर शिमला जाने के लिए चले। वह शिमला पहुंच गए थे तो एक अन्य दोस्त का हिसार से उनके पास फोन गया तो उसने कहा कि आप वापस आ जाओ। हिसार में आने के बाद राजस्थान घूमने के लिए चलेंगे तो तीनों शिमला से वापस हिसार आ रहे थे। इसी बीच नरवाना के पास उनकी गाड़ी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में दीपक व सोनू की मौके पर ही मौत हो गई और राजथल निवासी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही यह खबर ग्रामीणों को मिली तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दीपक अपने घर में सबसे बड़ा भाई है। एक भाई उसका छोटा है और माता पिता खेती करके घर का गुजारा करते हैं। वहीं सोनू का एक भाई बड़ा है। उसके पिता किसान मां गृहिणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed