फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sexual abuse done for five years on the pretext of marriage, twice aborted

शादी का झांसा देकर पांच साल तक किया यौन शोषण, दो बार कराया गर्भपात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sexual abuse done for five years on the pretext of marriage, twice aborted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। जिले के एक गांव की रहने वाली तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा और उसकी बेटी का ख्याल रखने की बात कह कर एक युवक ने पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान उसने दो बार महिला का गर्भपात भी करवाया। अब इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाना पुलिस में आरोपी अनिल और उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि नवंबर 2016 में उसकी शादी हुई थी। कुछ समय बाद पंचायती तौर पर तलाक हो गया। उसकी एक बेटी है। तलाक के बाद वे दोनों अपनी मां के साथ रहने लगी। वर्ष 2017 में एक दिन मेरे धर्म भाई को लेने के लिए एक मिलगेट निवासी अनिल आया, उस समय उससे मुलाकात हुई। कुछ समय बाद अदालत में फिर से उस से मुलाकात हुई और फोन पर बातचीत होने लगी। उसने मुझे शादी का झांसा दिया और कहा है कि वह मेरी बेटी का ख्याल रखेगा। एक दिन वह मुझे कैमरी मार्ग पर अपने घर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। वर्ष 2018 में वह हत्या के प्रयास के मामले में जेल चला गया। कुछ समय बाद फिर वह मुझसे मिला और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसके माता-पिता व अन्य परिजनों ने कहा कि जल्द ही दोनों की शादी करवा देंगे। इस दौरान वह दो बाद गर्भवती भी हुई तो आरोपी ने गोलियां खिलाकर मेरा गर्भपात करवा दिया। जब उसने शादी के लिए पूछा तो मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed