{"_id":"64dd25dbaedd95441c027134","slug":"sewer-system-in-bad-shape-mayor-wrote-letter-to-public-health-minister-for-action-against-je-sanjay-duhan-of-public-health-hisar-news-c-21-hsr1005-199365-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सीवर व्यवस्था बदहाल, पब्लिक हेल्थ के जेई संजय दूहन के खिलाफ कार्रवाई के लिए मेयर ने जनस्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सीवर व्यवस्था बदहाल, पब्लिक हेल्थ के जेई संजय दूहन के खिलाफ कार्रवाई के लिए मेयर ने जनस्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन
शहर में सीवर मैनहोल का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद
हिसार। मेयर ने बुधवार को वार्ड 5 स्थित ढाणी श्याम लाल में सीवर व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलोनी निवासियों ने कहा कि 4 माह से लगातार जेई संजय दूहन को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। साथ ही पशुपालक सीवर में गोबर डाल रहे हैं, जिससे सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। मेयर ने संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल को डेयरी संचालकों को नोटिस थमाने को कहा। साथ ही काम में लापरवाही बरतने पर मेयर ने जेई संजय दूहन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल को पत्र लिखा है। इसके अलावा मेयर ने वार्ड के डेयरी संचालकों की वीरवार को बैठक भी बुलाई है।
वार्ड-5 में नई सब्जी मंडी के गेट नंबर-2 के सामने ढाणी श्याम लाल एरिया से काफी दिनों से सीवर संबंधी समस्याएं आ रही थीं। इसी को देखते हुए मेयर गौतम सरदाना ने जनस्वास्थ्य विभाग व नगर निगम अधिकारियाें का एरिया का निरीक्षण किया। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सीवरों को चेक किया तो सामने आया कि सीवरों में गोबर डाला जा रहा है। मेयर ने कुछ डेयरियों का भी निरीक्षण किया। यहां सामने आया कि सबमर्सिबल की सहायता डेयरी संचालक पशुओं का गोबर सीवर में बहा रहे हैं। मेयर गौतम सरदाना से निगम अधिकारियों से करीब 16 डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
अधिकारी नहीं कर रहे समाधान
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मेयर को बताया कि पिछले कई दिनों से सीवर जाम व ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। पब्लिक हेल्थ के अधिकारी व कर्मचारियों को काफी बार अवगत भी करवा चुके हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मेयर ने कहा कि सीवर की समस्या का समाधान करना पब्लिक हेल्थ का कार्य है, जिसमें कोताही बरती गई है। इसमें लापरवाही बरतने वाले पब्लिक हेल्थ के जेई संजय दुहन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जन स्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल को पत्र लिखा। इसके अलावा मेयर ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को समस्या का स्थायी समाधान करें। इस अवसर पर पार्षद मनोहर लाल, संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल, एक्सईएन बलविंद्र नैन व बलकार रेड्ढू, एमई सुनील लांबा, एसडीओ जसवीर, जेई संजय दूहन, जेई अंकुर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर 14420 पर नहीं हो रहा लोगों की समस्याओं का समाधान
सीवर संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर शुरू की गई हेल्पलाइन नंबर 14420 से भी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि शिकायत दर्ज करवाने के दो सप्ताह बाद तक भी लोग समस्या के समाधान होने का इंतजार कर रहे हैं। नियमानुसार जनस्वास्थ्य विभाग को हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायत का 3 दिन में समाधान करना होता है। यदि समस्या बड़ी है तो 7 दिन में उसका समाधान करना अनिवार्य है।
बता दें कि सफाई सुरक्षा मित्र अभियान के तहत केंद्र सरकार की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 14420 शुरू किया गया है। इसके माध्यम से लोगों की सीवर व सेप्टिक टैंक संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाना है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाना है कि सीवर या सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए किसी कर्मचारी को सीवर या टैंक में न उतारा जाए।
- मेरे घर के आगे गली में सीवर की जीटी ब्लॉक है। 3 अगस्त को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत करने पर दो बार विभाग के फोन जरूर आए, लेकिन कोई समस्या का समाधान करने नहीं आया है। थोड़ी सी बारिश होते से गली में जलभराव हो जाता है। - गौरव अग्रवाल, रामपुरा मोहल्ला
- मेरे घर के पास मैनहोल की स्लैब टूटी हुई है। इसे लेकर 8 अगस्त को शिकायत दी थी। इसे लेकर जेई को भी अवगत करवा चुका हूं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। - संदीप पूनिया, शिव नगर
- घर के आगे का सीवर ब्लॉक है। 8 अगस्त को हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई थी। जो भी कर्मचारी आता है, दूसरे कर्मचारी के आने की बात कहकर चला जाता है। आज तक समस्या जस की तस है। - राजेश, मोना मंडी