फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Seven people involved in betting on cricket matches have been arrested, six from Hindwan village.

Hisar News: क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी कराने में संलिप्त 7 आरोपी गिरफ्तार, छह गांव हिंदवान के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Seven people involved in betting on cricket matches have been arrested, six from Hindwan village.
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में गिरफ्तार हिंदवान के 6 आरोपी।
बालसमंद। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की भिरानी थाना पुलिस ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने में संलिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छह आरोपी हिसार जिले के हिंदवान गांव के रहने वाले हैं। भिरानी में की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 11,440 रुपये की सट्टा रकम और लाखों रुपये के हिसाब-किताब का रजिस्टर बरामद किया है। साथ ही दो लग्जरी कारें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी लखवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिरानी निवासी राजबीर के घर पर क्रिकेट मैच में सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापा मारा और राजबीर के अलावा हिसार के मोहन, देवेंद्र, रमेश, सोमवीर, ऋषिकेश और संदीप को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक कुंजीलाल, हेड कांस्टेबल रमेश, कांस्टेबल मोहनलाल और जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर के सदस्य भी शामिल थे।



नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। भिरानी थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस निरीक्षक लखवीर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र सिंह मीना, एसपी, हनुमानगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed