{"_id":"69c2de68658c56282201933b","slug":"server-slow-cylinder-far-consumers-stuck-in-kyc-hurdles-hisar-news-c-21-hsr1020-835707-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सर्वर धीमा, सिलिंडर दूर...केवाईसी की बाधा में उलझे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सर्वर धीमा, सिलिंडर दूर...केवाईसी की बाधा में उलझे उपभोक्ता
Wed, 25 Mar 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
हांसी की गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की कतार।
हांसी। शहर में रसोई गैस सिलिंडर की समस्या लगातार बनी हुई है। प्रशासन और गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सुचारू होने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही। मंगलवार को भी गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। उपभोक्ताओं की परेशानी का मुख्य कारण ई-केवाईसी और गैस बुकिंग से जुड़ी तकनीकी दिक्कतें हैं।
उपभोक्ताओं की केवाईसी अपडेट न होने से उनकी बुकिंग अटक गई है। सर्वर धीमा होने और बायोमेट्रिक मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि हफ्तों पहले बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें अब तक सिलिंडर नहीं मिल पाया है। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि नियमों के अनुसार गैस वितरण किया जा रहा है, लेकिन भारी भीड़ और तकनीकी समस्याओं के कारण प्रक्रिया धीमी हो गई है। केवाईसी अनिवार्य होने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है।
कालाबाजारी की शिकायत पर निगरानी
गैस सिलिंडर की कथित कालाबाजारी की सूचना पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने उमरा गेट से तिकोना पार्क और हलवाईयों वाली गली क्षेत्र में निरीक्षण किया। जांच के दौरान कहीं भी अवैध रूप से गैस सिलिंडर बेचने का मामला सामने नहीं आया। हलवाई क्षेत्र में शादी समारोहों के लिए उपयोग हो रहे कॉमर्शियल सिलिंडर जरूर मिले।
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ आजाद ओला ने बताया कि कालाबाजारी की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि टीमें सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी प्रक्रिया के कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं जिससे भीड़ बढ़ रही है और बुकिंग में देरी हो रही है।