{"_id":"edd8e3b055cc3e026749c76f57846c08","slug":"separate-lane-for-bus-and-auto-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो, बस के लिए बनेगी अलग लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो, बस के लिए बनेगी अलग लेन
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिजात चौक से नागोरी गेट तक जाम से मुक्ति के लिए शनिवार को सीपीएस के समक्ष दिए गए प्लान व सुझाव पर रविवार को प्रशासन ने ट्रायल करवाया।
विज्ञापन
रेलवे रोड की तरफ आधे रोड को दो भागों में बांट दिया गया। जिसके एक तरफ पारिजात से नागोरी गेट होते हुए बस स्टैंड जाने वाले ऑटो व छोटे वाहन चले।
इस रोड के आधे हिस्से को नागोरी गेट से पारिजात चौक जाने वाले वाहनों के लिए प्रयोग किया गया। बड़े वाहन पारिजात चौक से ग्रोवर मार्केट वाले रोड से होकर बस स्टैंड की तरफ निकाले गए।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस व व्यापारियों की राय के अनुसार ट्रायल सफल रहा।
वर्किंग डे में होगी असली परीक्षा
रविवार या छुट्टी के दिन शहर की सड़कों पर आधे वाहन ही दौड़ते हैं। वर्किंग डे में इन सड़कों पर संडे की बजाए दो गुना वाहन चलते हैं।
वर्किंग डे में इस प्लान की असली परीक्षा होगी। प्रशासन अधिकारियों की माने तो संडे को सफल रहे ट्रायल के आधार पर ही ट्रैफिक प्लान अब लागू भी होगा।
ट्रायल पूरा होने के साथ ही प्रशासन अब जल्द ही ऑटो व बस की एक लेन बनाएगा तथा तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन व गाड़ियों की अलग लेन होगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडआर को लिख दिया है।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटे तो खुले रास्ता
पुलिस, प्रशासन व सीपीएस ने व्यापारियों के सुझाव को तो मान लिया मगर अभी तक व्यापारी अपनी मनमानी पर अड़े हैं। रेलवे रोड सहित दोनों तरफ के रोड के साथ दस दस फुट तक अतिक्रमण दुकानदारों ने बढ़ाया हुआ है।
यह फुटपाथ पैदल यात्रियों के लिए हैं मगर उस पर व्यापारियों ने अपने जेनरेटर व अन्य सामान रखा हुआ है। जिसके कारण पैदल यात्रियों को रोड पर चलना पड़ता है।
ऑटो वाले उन्हें सवारियां समझकर बार-बार सवारियों के आगे ब्रेक लगाते हैं। जो जाम का सबसे बड़ा कारण है। व्यापारियों को इसके लिए अब खुद पहल करनी होगी और दुकानों से बाहर रखा गया सामान हटाना होगा, ताकि रोड खुला हो सके और वाहन आसानी से चल सकें।
ऑन रोड गाड़ी खड़ी तो होगा चालान
ट्रैफिक पुलिस अब इस प्लान को सख्ती से लागू करेगी। ऑन रोड वाहन खड़े करने वालों के नो पार्किंग के चालान होंगे।
बस स्टैंड से लेकर पुराने ओवर ब्रिज तक अगर कोई भी वाहन मेन रोड पर पार्क मिला तो उसका चालान हर हाल में होगा। रविवार को ट्रायल के दौरान भी पुलिस ने 25 के करीब नो पार्किंग, ऑटो व भारी वाहनों के चालान काटे।
ऑटो चालकों पर सख्ती
ट्रैफिक पुलिस एसएचओ जगदेव सिंह ने बताया कि अब ऑटो चालकों पर भी पूरी तरह से सख्ती बरती जाएगी। जो ऑटो चालक पुलिस द्वारा निर्धारित स्टॉपेज के अलावा बीच में रुककर सवारियां चढ़ाएंगे उनके चालान किए जाएंगे।
ऑटो चालक अपने निर्धारित स्टैंड से ही सवारियां उठाएं और कुछ सेकेंड रुकने के तुरंत बाद अपना वाहन चला लें।
व्यापारियों के साथ जिस प्लान पर सहमति बनी थी उसका ट्रायल करवाया गया था। यह ट्रायल सफल रहा। लगभग यही प्लान फाइनल रहेगा।
ऑटो व बस के लिए अलग लेन होगी दूसरी लेन में तेज रफ्तार वाले वाहन चलेंगे। लेन बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को लिखा गया है।
- जगदेव सिंह, ट्रैफिक एसएचओ हिसार
रविवार को किया गया ट्रायल सफल रहा है। रही बात दुकानदारों के अतिक्रमण की है हम इसे भी हटवाएंगे। सबसे पहले शुरूआत हमारी दुकान से होगी। जल्द ही हम जेनरेटर बाहर से दूसरी जगह शिफ्ट करेंगे।
- सुरेंद्र लाहोरिया, व्यापारी रेलवे रोड