फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sentenced to life imprisonment for killing him by firing bullets in the rage of election of Sarpanchi

हिसार: सरपंची के चुनाव की रंजिश में गोलियों से भूनकर हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Tue, 12 Jul 2022 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2022 01:10 AM IST
सार

मात्रश्याम गांव में 20 जुलाई 2017 को वारदात हुई थी। अदालत ने छह जुलाई को आरोपी को दोषी करार दिया था।

विज्ञापन
Sentenced to life imprisonment for killing him by firing bullets in the rage of election of Sarpanchi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के हिसार में सरपंच चुनाव की रंजिश में मात्रश्याम गांव में बलवंत की गोलियां मारकर हत्या और हत्या के प्रयास मामले में अदालत ने गांव के ही अशोक उर्फ लोटा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे विवेक गोयल की अदालत ने दोषी पर 23 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर चार माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

विज्ञापन

 

अदालत ने छह जुलाई को उसे दोषी करार दिया था। वहीं, मामले से जुड़े चार आरोपियों को बरी कर दिया था। इस संबंध में 21 जुलाई 2017 को सदर थाना पुलिस ने हत्या, हत्या प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र रचने और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।

विज्ञापन

 

पुलिस को दी गई शिकायत में राजगढ़ मार्ग स्थित आदर्श कॉलोनी में रहने वाले मात्रश्याम निवासी एडवोकेट जगदीश राय वर्मा ने कहा था कि उनका सबसे छोटा बेटा बलवंत सिंह अविवाहित था। वह अक्सर गांव मात्रश्याम में रहता था। 20 जुलाई को पड़ोसी अरविंद ने फोन कर बताया कि गांव के बस अड्डे पर कुछ युवकों ने बलवंत को गोलियां मार दी है, उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब वह मौके पर पहुंचे तो बलवंत की मौत हो चुकी थी। जबकि उसका दोस्त प्रदीप उर्फ दीपू घायल था। उनका आरोप था कि अशोक उर्फ लोटा ने सरपंच चुनाव की रंजिश में साथियों के साथ मिलकर बलवंत की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed