फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Security heightened in Hisar following bomb threat on Republic Day, panic as laptop found in unattended bag at railway station

Hisar News: गणतंत्र दिवस पर धमाकों की धमकी के बाद हिसार में बढ़ाई सुरक्षा, रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग में लैपटॉप मिलने से हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Security heightened in Hisar following bomb threat on Republic Day, panic as laptop found in unattended bag at railway station
हिसार के रेलवे जंक्शन पर यात्रियों के बैग की तलाशी लेते जीआरपी के जवान। 
हिसार। प्रदेश कई जिलों में सचिवालय, कोर्ट परिसर व रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हिसार में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रविवार को हिसार जंक्शन पर जीआरपी व आरपीएफ टीम ने सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेलवे जंक्शन पर एक लावारिस बैग से लैपटॉप मिलने पर हड़कंप मच गया। बाद में जीआरपी ने मालिक को तलाश कर पूछताछ के बाद बैग लौटा दिया। यात्री ने बताया कि उसे हिसार से अहमदाबाद जाना था। जल्दबाजी में लैपटॉप बैग भूल गया था। इसके अलावा लघु सचिवालय, कोर्ट परिसर, हिसार एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


हिसार रेलवे जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत अंबाला कैंट व डीएसपी राजकीय रेलवे पुलिस हिसार कृष्ण कुमार एसपीएस के आदेश पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन पर पार्किंग, रेलयार्ड विश्राम गृह, टिकट घर पर गहनता से चेकिंग की। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी। यात्रियों को जागरूक किया गया है कि गणतंत्र दिवस पर्व पर किसी प्रकार की अफवाह में ना आए। किसी अनजान व्यक्ति से खाने पीने की वस्तु न लें। अगर कोई संदेह वस्तु या व्यक्ति नजर आए तो सूचना तुरंत जीआरपी पुलिस को दें। जीआरपी टीम ने उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार हिसार, निरीक्षक श्याम सिंह के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed