फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Security beefed up at MLA Kuldeep Bishnoi's residences after demanding extortion of two crores

दो करोड़ की रंगदारी मांगने के बाद विधायक कुलदीप बिश्नोई के आवासों पर बढ़ाई सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Security beefed up at MLA Kuldeep Bishnoi's residences after demanding extortion of two crores
हिसार। नलवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रणधीर पनिहार बुधवार को पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे। उन्होंने आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई को धमकी देकर दो करोड़ की रंगदारी मांगने वालों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आदमपुर थाने में केस दर्ज कर तीन टीमों को जांच में जुटा दिया गया है। इसके अलावा कुलदीप बिश्नोई के आदमपुर अनाज मंडी स्थित आवास स्थान, हिसार आवास एवं दिल्ली निवास की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई को व्हाट्सएप संदेश भेजकर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में आदमपुर पुलिस ने उनके पीए भूपसिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आदमपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप बलराज चहल ने बताया कि विधायक को मंगलवार को मिली धमकी के बाद पुलिस ने उनके आवासों की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा मामले की मामले की जांच के लिए आदमपुर थाना, सीआईए, एसटीएफ व स्पेशल स्टाफ की टीमें गठित की गई हैं। साइबर क्राइम थाना टीम भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed