फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Second worker dies within 48 hours, FIR against mill owner

Hisar News: 48 घंटे के भीतर दूसरे श्रमिक की मौत, मिल मालिक पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Second worker dies within 48 hours, FIR against mill owner
हिसार। जिंदल रोलिंग मिल में हुए बॉयलर ब्लास्ट मामले में 48 घंटे के भीतर दूसरे श्रमिक शिवशंकर की मौत हो गई। वहीं हादसे में झुलसे तीन अन्य श्रमिकों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि मामले में मिल मालिक योगराज जिंदल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 11 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे मिल में श्रमिक बॉयलर में स्क्रैप डाल रहे थे। इसी दौरान स्क्रैप में मौजूद एलपीजी सिलिंडर भी बॉयलर में चला गया जिससे जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद पिघला हुआ स्क्रैप पास खड़े पांच श्रमिकों पर गिर गया जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसी हालत में सातरोड निवासी विशाल, नेपाल निवासी तारा बहादुर, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी शिवशंकर, राजस्थान के चूरू निवासी हरिराम और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी सूरजबली को मिल प्रबंधन द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान विशाल ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे श्रमिक शिवशंकर की मंगलवार अलसुबह उपचार के दाैरान माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed