फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Second accused arrested for stealing doctor's house

चिकित्सक के घर चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for stealing doctor's house
सेक्टर 16-17 स्थित मिड सिटी अस्पताल संचालक रामकुमार के घर चोरी की वारदात करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी कृष्णा नगर निवासी अर्जुन को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 27 जुलाई को सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। सहायक उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 27 जुलाई को चोरों ने दिन दहाड़े आवास में घुसकर 32 लाख रुपये की नकदी और सोने के जेवरात चोरी किए थे। इस मामले में एक आरोपी रोमियो को गिरफ्तार कर 14 लाख रुपये व सोने के जेवरात बरामद किए थे। उक्त मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हरिद्वार से आने के बाद की थी चोरी
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी अर्जुन ने बताया कि वह 20 जुलाई को जेल से जमानत पर बाहर आया था। उसके बाद हरिद्वार चला गया। वहां से आने के बाद रोमियो के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपी को वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

ये वारदात कबूली
पुलिस लाइन एरिया में एक मकान से 2,500 चोरी किए थे।
कृष्णा नगर से एक मकान से 7,000 चोरी किए थे।
कृष्णा नगर चूना भट्टी के पास एक मकान से 12,000 नकदी चोरी की थी।
शांति नगर में एक मकान की जाली तोड़ 70,000 रुपये की नकदी चोरी की थी।
मार्च 2022 में आरोपी ने मंडी चौक 49,000 रुपये चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed