{"_id":"6898de32627014d4a40231bd","slug":"sdo-said-white-strip-has-been-done-on-the-speed-breaker-the-height-is-also-correct-the-reality-is-as-it-is-hisar-news-c-21-1-noi1022-685577-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एसडीओ बोले- स्पीड ब्रेकर पर सफद पट्टी करवाई, ऊंचाई भी सही है, हकीकत ज्यों की त्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एसडीओ बोले- स्पीड ब्रेकर पर सफद पट्टी करवाई, ऊंचाई भी सही है, हकीकत ज्यों की त्यों
Sun, 10 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बालसमंद। आर्यनगर में फोरलेन पर नियम विरुद्ध बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर हादसों के बावजूद अधिकारी व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राकेश कुमार ने दावा किया कि स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी करवा दी है और ऊंचाई हमने चेक करवाई है, जो सही है। वहीं, ग्रामीण सतीश और रविंद्र बताते हैं कि रविवार देर शाम तक कई ब्रेकर पर सफेद पट्टी नहीं करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि रात में दूर से ब्रेकर दिखाई नहीं देते, क्योंकि गति अवरोधक होने का सूचनापट्ट भी नहीं लगाया गया और न ही सफेद पट्टी है। ब्रेकर पर निशान हैं, जो कि गाड़ियां के निचले हिस्से की टक्कर से हो रहे हैं। ग्रामीण जयबीर ने बताया कि चार पांच दिन में 6 हादसे हो चुके हैं, जिसमें से एक युवक की मौत हो चुकी है। एसडीओ को भी पता नहीं है कि डेढ़ किलोमीटर में दस ब्रेकर किनके आदेश पर बने हैं।
--
रोड पर जीरो पॉइंट से केंद्र तक 15 सेंटीमीटर तक दोनों तरफ ढाल होनी चाहिए। इससे गाड़ी स्पीड ब्रेकर पर नहीं टकराती। सफेद पट्टी करनी जरूरी होती है। ब्रेकर की अधिकतम 4 इंच ऊंचाई होनी चाहिए। - एचके शर्मा, रिटायर्ड एक्सईन।
-- -- -
युवक की मौत से लोगों में आक्रोश
बालसमंद। ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरे युवक की शुक्रवार रात मौत के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। क्षेत्र के विभिन्न संगठन सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर ब्रेकर सही करवाने की मांग करेंगे। आर्यनगर लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा का ससुराल है। जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरणवास ने बताया कि हादसे का प्रशासन जिम्मेवार है। अधिकारियों को इन्हें तुरंत हटवाना चाहिए। अन्यथा लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पगड़ी संभाल जट्टा समिति के सचिव अनिल गोरछी ने बताया कि ब्रेकर तय मानकों से अधिक ऊंचाई के हैं। सोमवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर हटाने की मांग करेंगे। आजाद युवा मंडल आर्य नगर के युवा प्रधान रविंद्र ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही से हादसा हुआ है। परिवार को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। किसान संघर्ष समिति के प्रधान सुरेंद्र आर्य ने कहा कि पीडब्लूडी इस मौत का जिम्मेदार है। ब्रेकर सही होते तो शायद हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
-- -- -- -
ब्रेकर पर सफेद पट्टी नहीं होने की वजह से कोई हादसा होता है तो उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। ब्रेकर पर सफेद पट्टी और कुछ दूरी पर सूचनापट्ट होना जरूरी है। युवक की मौत मामले में परिजन अधिकारियों पर मामला दर्ज करवा सकते हैं, क्लेम के लिए कोर्ट जा सकते हैं। - लाल बहादुर खोवाल, अधिवक्ता हिसार।