Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Screening test before sitting on hot seat and then negative marking will exercise your brain.

Hisar News: हॉट सीट पर बैठना से पहले स्क्रीनिंग टेस्ट फिर निगेटिव मार्किंग कराएगी दिमाग की कसरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Screening test before sitting on hot seat and then negative marking will exercise your brain.
हिसार। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी संस्था की ओर से तीन दिवसीय जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 20 अक्तूबर से शुरू होगी। इसमें सरकारी व निजी स्कूल के कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। उपरोक्त प्रतियोगिता की हॉट सीट पर बैठना विद्यार्थी के लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि पहले इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा। यदि वह पास हो जाता है तो मात्र 60 सेकेंड में प्रतिभागी को अधिक से अधिक पूछे गए सवालों के जवाब देने होंगे, जिसकी निगेटिव मार्किंग होगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के जिला विज्ञान विशेषज्ञ नरेंद्र भाटिया ने बताया कि पहले जिले, जोनल व राज्य स्तर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। हर स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभागी को चार चरणों से गुजरना होगा। इनमें प्रश्नोत्तरी राउंड, एक्टिविटी, विजुअल व रेपिड फायर चरण शामिल है। विज्ञान विषय में रूचि बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है। खासतौर पर फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित व बायोलॉजी विषय में विद्यार्थियों बढ़ाने के लिए कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


चारों चरण में होगी प्रतियोगिता
प्रश्नोत्तरी राउंड
: इस राउंड में टॉप 8 विद्यार्थियों से फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित व बायोलॉजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सही जवाब देने पर प्रति सवाल के हिसाब से 4 अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिविटी राउंड : इस राउंड में विद्यार्थियों को विज्ञान विषय से संबंधित कोई एक्टिविटी पर सवाल पूछे होंगे, हर सवाल का जवाब देने पर विद्यार्थी को 4 अंक मिलेंगे।

विजुअल राउंड
: इस राउंड में विद्यार्थी को विज्ञान विषय से संबंधित कोई भी विजुअल या फिर फिल्म या चित्र दिखाकर प्रश्न पूछे जाएंगे।
रेपिड फायर : इस राउंड में विद्यार्थी से एक मिनट के अंदर ज्यादा से ज्यादा सवालों के सही जवाब देने होंगे। हर सही जवाब देने पर एक अंक प्रतिभागी को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article