{"_id":"65dcc3eb20a271b2370fc4ae","slug":"scorpio-vehicle-collided-with-two-police-vehicles-hisar-news-c-21-hsr1020-330357-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्कॉर्पियो गाड़ी ने पुलिस की दो गाड़ियों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्कॉर्पियो गाड़ी ने पुलिस की दो गाड़ियों को मारी टक्कर
विज्ञापन
हिसार। आर्य नगर गांव के पास रविवार देर रात स्कॉर्पियो गाड़ी ने पुलिस की दो गाड़ियों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में दो पुलिस कर्मचारियों को चोटें आईं हैं। घटना के बाद तीन युवक मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने एक युवक खारिया निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राहुल, सिवानी निवासी दीपक, मौजाना निवासी सोनू और सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीसीआर-20 के इंचार्ज ईएएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि रात को मुकलान गांव के पास गश्त पर थे। रात को एक बजकर 20 मिनट पर वीटी हुई कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवकों ने रेलवे स्टेशन के सामने से ऑल्टो कार छीनी है। पीसीआर-5 उसके पीछे लगी है। इसी दौरान मुकलान से पातन गांव की तरफ काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को जाते देखा। इसके पीछे पीसीआर और ईवीआर लगी हुई थी। यह देख कर स्कॉर्पियो का पीछा किया और आर्य नगर गांव के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान सूचना मिली कि स्कॉर्पियो गाड़ी ने ईआरवी को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक को रुकने के लिए कहा तो उसने पीसीआर को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दो कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद दीपक, सोनू और सचिन मौके से फरार हो गए, जबकि गाड़ी में सवार राहुल को पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।