फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scope of Lado Lakshmi Yojana expanded; 67,177 more women to become eligible.

Hisar News: लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, 67,177 और महिलाएं होंगी पात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Scope of Lado Lakshmi Yojana expanded; 67,177 more women to become eligible.
हिसार। प्रदेश सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाते हुए अब एक लाख से 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी योजना में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वीरवार से पात्र महिलाएं हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता के लिए आवेदन कर सकेंगी।
विज्ञापन


नए दायरे में हिसार जिले की 67,177 और महिलाएं पात्र पाई गई हैं। महिलाओं के पंजीकरण के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष शिविर लगाए जाएंगे। पात्र महिलाएं नजदीकी सीएससी और दीन दयाल लाडो लक्ष्मी एप के माध्यम से भी आवेदन कर सकेंगी।
विज्ञापन


जिले में फिलहाल करीब 60 हजार महिलाएं योजना का लाभ ले रही हैं। पहले चरण में करीब 90 हजार महिलाओं का चयन किया गया था, जिनमें 60 हजार लाभार्थी बन सकीं। जिले में 1.86 लाख बीपीएल परिवार हैं, जिनमें करीब 12 लाख लोग शामिल हैं। इनमें करीब 6.50 लाख पुरुष और 5.50 लाख महिलाएं हैं। महिलाओं में करीब साढ़े चार लाख की आयु 21 वर्ष से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना-2 के तहत पात्र महिलाओं के पंजीकरण के लिए जिला और उपमंडल स्तर पर 30 सितंबर तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। हिसार जिला मुख्यालय और बरवाला उपमंडल में लगने वाले शिविरों में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पंजीकरण कराएंगे और पात्र महिलाओं को योजना की जानकारी देंगे। अधिकारियों को रोजाना प्रगति की समीक्षा कर रिपोर्ट अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपनी होगी। कम आवेदन वाले क्षेत्रों में अधिकारियों से कारण पूछा जाएगा।


दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना-2 का लक्ष्य जिले के सभी पात्र लाभार्थियों को कवर करना है। विशेष शिविर पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए लगाए जाएंगे। इससे लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने में आसानी होगी। यह पहल महिलाओं के सशक्तीकरण में सहायक होगी। महिलाएं अपने नजदीकी सीएससी से भी आवेदन कर सकेंगी।

- महेंद्र पाल, उपायुक्त, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article