फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scientists of HAU prepared the seeds of Hisar Sonali Fenugreek

Haryana: हिसार सोनाली मेथी की भरपूर पैदावार से बढ़ेगी कमाई, वैज्ञानिकों ने किया उन्नत किस्म का बीज तैयार

Wed, 14 Sep 2022 06:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संदीप रामायण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संदीप रामायण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Sep 2022 06:01 AM IST
सार

मेथी की दूसरी किस्मों की तुलना में हिसार सोनाली मेथी के दाने बड़े आकार के होते हैं। हिसार सुगंध व हिसार आनंद धनिया से क्षेत्र महकेगा। एचएयू के सब्जी विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने मसाले के पौधों के बीज तैयार किए हैं।

विज्ञापन
Scientists of HAU prepared the seeds of Hisar Sonali Fenugreek
सब्जी विज्ञान विभाग की स्टॉल पर मसालेदार किस्म के बीजों की जानकारी देते डॉ. टीपी मलिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार सोनाली मेथी किस्म की भरपूर पैदावार से हरियाणा के किसान अब अपनी आय बढ़ा सकते हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय सब्जी विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने हिसार सोनाली मेथी एचएम 57 की उन्नत किस्म का बीज तैयार किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि हिसार सोनाली मेथी के पौधे सीधे व शीघ्र बढ़ते हैं।

विज्ञापन


इसमें फलियां अधिक आती हैं जिनमें दाने अधिक होते हैं। मैथी की दूसरी किस्में जैसे पूसा अर्ली बंचिंग की तुलना में हिसार सोनाली मेथी के दाने बड़े आकार के होते हैं। वहीं, हिसार सुगंध व हिसार आनंद धनिया से करीब दो किलोमीटर का क्षेत्र महकेगा। 
विज्ञापन


सब्जी वैज्ञानिकों का कहना है कि मैथी की हिसार सोनाली किस्म किसानों के लिए काफी कारगर साबित होगी। हरियाणा के किसानों के लिए हिसार सोनाली मेथी का बीज एचएयू हिसार में मिलेगा। मंगलवार को एचएयू में आयोजित किसान मेले में यूनिवर्सिटी के सब्जी विज्ञान विभाग ने अपनी स्टॉल लगाकर किसानों को मसालों की खेती करने व उनके नए किस्म उन्नत बीजों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana Weather: प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 17 सितंबर तक कहीं हल्की तो कहीं होगी भारी बारिश

एक एकड़ में होगी 8-10 क्विंटल पैदावार 
एचएयू सब्जी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. टीपी मलिक ने बताया कि हिसार सोनाली एचएम 57 किस्म की मैैथी की खेती करके किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस मैैथी की किस्म की खेती करने के लिए एक एकड़ में चार किलो बीच बिजाई करनी होगी। करीब तीन महीने में फसल तैयार हो जाएगी। अक्तूबर से दिसंबर तक किसान इसकी बिजाई कर सकते हैं। डॉ. टीपी मलिक ने बताया कि एक एकड़ में औसतन 8-10 क्विंटल की पैदावार होगी। मैैथी की नई किस्मों के साथ-साथ एचएयू सब्जी विज्ञान विभाग ने धनिया, जीरा, सौंफ की नई-नई किस्मों की जानकारी दी।


दो किलोमीटर दूर तक आबोहवा को सुगंधित करेगा हिसार सुगंध किस्म का धनिया
डॉ. टीपी मलिक ने बताया कि हमारे विभाग के वैज्ञानिकों ने धनिये की तीन नई उन्नत किस्मों का बीज तैयार किया है। इसमें हिसार सुगंध, हिसार आनंद व हिसार भूमित धनिया शामिल हैं। हिसार आनंद डीएच 5 धनिया के पौधों में शाखाएं अधिक निकलती हैं। यह मध्य पछेती किस्म है। पत्ती व दानों के लिए उपयुक्त है। पौधों के तनों का रंग हल्का बैंगनी है जो फसल पकते समय फूल आने पर हल्का हरा हो जाता है। इसके गुच्छे बड़े, अधिक व मोटे दानों वाले होते हैं। दाने भूरे-हरे रंग के, जिनकी पैदावार 7-8 क्विंटल प्रति एकड़ हो जाती है।

उन्होंने बताया कि हिसार सुगंध डीएच 836 धनिया यह एक उन्नतशील किस्म है जिसे राष्ट्रीय स्तर पर अनुमोदित किया गया है। इसके गुच्छे बड़े, अधिक व मोटे दानों वाले होते हैं। यह किस्म सफेद चूर्णी रोग के प्रति कुछ हद तक रोधी है। यह किस्म 7-8 क्विंटल प्रति एकड़ उपज देती है।

एचएयू ने तैयार किए मसालों के बीज

  • हिसार सोनाली एचएम 57 मेथी
  • हिसार मनोहर मेथी
  • हिसार मेथी 273
  • हिसार अजवाइन 18
  • हिसार सौंफ 143
  • हिसार भूमित डीएच 228 धनिया
  • हिसार सुगंध धनिया
  • हिसार आनंद धनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed