फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Scientists of HAU and Tanzania's Sokoine Agricultural University will together increase agricultural innovation and research

Hisar News: एचएयू और तंजानिया के सोकोइन कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक मिलकर बढ़ाएंगे कृषि नवाचार व शोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Scientists of HAU and Tanzania's Sokoine Agricultural University will together increase agricultural innovation and research
हिसार में समझौते के दौरान मौजूद कुलपति प्रो. कांबोज व तंजानिया के कृ​षि विवि के कुलपति व अन्य। 
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) और तंजानिया के मोरोगोरो स्थित सोकोइन कृषि विश्वविद्यालय के बीच कृषि में अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनुबंध हुआ है। एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज व कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके पाहुजा और सोकोइन कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रापहियल टी चिबूंडा ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन

इस एमओयू के अनुसार तंजानिया के सोकोइन कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ व एचएयू के वैज्ञानिक, शोधार्थी व विद्यार्थी मिलकर नवीन अनुसंधानों की सहायता से किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। यह अनुबंध तंजानिया के शहर दार-ए- सालाम में 47वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान हुआ। इस मेले में एचएयू, लुवास के कुलपति समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर भी तंजानिया में शिक्षा, विज्ञान और विकास के मामले में नई संभावनाएं तलाशने गए हैं।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि हरियाणा और तंजानिया की कृषि जलवायु लगभग समान है। इस अनुबंध से विश्वविद्यालय की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से तंजानिया की कृषि संबंधित तकनीकों व उपकरणों में काफी सुधार आएगा। साथ ही हमें तंजानिया की घरेलू फसलों की किस्मों पर शोध करने से काफी फायदा मिल सकेगा। एचएयू के वैज्ञानिक कृषि की व्यवसायिक व नई तकनीकों के संबंध में प्रशिक्षण देंगे, जिससे कि तंजानिया और भारत में कृषि इंजीनियरिंग में आदान-प्रदान, प्रशिक्षण, अनुसंधान और कृषि विस्तार गतिविधियों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed