{"_id":"58b470d84f1c1b3661830a11","slug":"satyvrat-hisar-hind-kesri-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान सत्यव्रत बने हिन्द केसरी, पूजा ने जीता भारत कुमारी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान सत्यव्रत बने हिन्द केसरी, पूजा ने जीता भारत कुमारी का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hind Kesri
- फोटो : Bureau
कस्बे की अनाज मंडी में कालीरमन फाउंडेशन की तरफ से स्व. पदमश्री चंदगीराम स्मृति में हिन्द केसरी दंगल का आयोजन करवाया गया। साक्षी मलिक के मंगेतर सत्यव्रत कादयान ने हिन्द केसरी का खिताब जीतकर 2 लाख 51 हजार रुपये का इनाम जीता।
वहीं, भारत कुमारी का खिताब सिसाय की पूजा ने जीता। पदमश्री चंदगीराम के बेटे जगदीश कालीरमन ने विचार रखे। दंगल के आयोजक सुखबीर संधू कोथ व एडवोकेट सुरेन्द्र कालीरमन ने बताया कि दंगल में देशभर के करीब 450 पहलवानों ने हिस्सा लिया। दिल्ली के दीपक ने तीसरा और चंदगी राम अखाड़ा के निर्मल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। रविता सिसाय ने तीसरा और हिसार की संयोगिता ने चौथा स्थान प्राप्त किया। बाल केसरी खिताब के 50 किलोग्राम भार वर्ग में दंगल फिल्म में काम करने वाले शहीद भगत सिंह कुश्ती एकेडमी मिर्चपुर के पहलवान अमित प्रथम और रवि दूसरे, सिसाय प्रदीप तीसरे और हरिकेश चौथे स्थान पर रहे।
फोटो कैप्शन - नारनौंद। पदमश्री दंगल में भारत केसरी का खिताब देते मुख्यअतिथि जगदीश कालीरमन और सुखबीर सन्धू।