फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Satya Pal Malik gave a big statement about Modi-Yogi in Hisar of Haryana

सत्यापाल मलिक का बड़ा बयान: पीएम बनने से पहले मोदी अच्छे थे, टिकैत को पिटवाना चाहते थे योगी, एग्जिट पोल पर कही ये बात

Wed, 09 Mar 2022 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 09:30 PM IST
सार

सत्यपाल मलिक ने कहा कि अमित शाह प्रैक्टिकल आदमी हैं टिकैत को योगी पिटवाना चाहते थे लेकिन अमित शाह ने रुकवाया। वहीं एग्जिट पोल को लेकर कहा कि उन्हें एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है।

विज्ञापन
Satya Pal Malik gave a big statement about Modi-Yogi in Hisar of Haryana
हरियाणा के हिसार में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का स्वागत करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैं एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करता, लेकिन यह तय है कि किसानों की अनदेखी करने वालों को पश्चिम उत्तरप्रदेश में भारी नुकसान होगा। पीएम बनने से पहले मोदी बहुत अच्छे थे। उन्होंने गुजरात सीएम रहते हुए एमएसपी के लिए चिठ्ठी लिखी थी। किसान परस्त थे, किसानों के लिए सोचते थे। दिल्ली लोगों को बदल देती है। मुझे नहीं पता क्या हुआ है। यहां उनका किसानों के प्रति रुख उस तरह का नहीं रहा जो पहले था। यह कहना है मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का। 

विज्ञापन


वह बुधवार को हरियाणा के हिसार में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किसानों को संबोधित कर रहे थे। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका हिसार पहुंचने पर फूलों और शॉल भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव लड़ने की राजनीति नहीं करूंगा।
विज्ञापन


किसानों को एकजुट करने का प्रयास करूंगा। इसके लिए पूरे देश भर में अभियान चलाऊंगा। किसान-मजदूर मिलकर अपना राज बना सकते हैं। एक बार भी इकट्ठे हो गए तो कोई ताकत आपके राज को रोक नहीं सकती। किसान के सवाल पर सभी को एक होना होगा। भले ही रोज लड़ो लेकिन किसानों के सवाल पर एक हो जाओ। आने वाली सरकार किसानों की बनाओ।       
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि चुनाव नहीं लडूंगा लेकिन राजनीति करूंगा। कोशिश करूंगा कि अगली सरकार जो भी बने उसमें किसान मांगने की बजाय देने वाली स्थिति में हों। मंत्रियों की बैठक में पीयूष गोयल की क्या जरूरत थी। वह किसानों का अपमान करता था। वह मुंबई के पूंजीपतियों से पैसा लेकर पार्टी को देता है।

मैं पीएम के पास गया सारी बात बताई लेकिन जब आदमी ऊंचाई पर होता है तो परवाह नहीं करता। इस मौके पर भाकियू महासचिव दिलबाग सिंह हुड्डा लुदास, डॉ. रमेश पूनिया, एडवोकेट योगेश सिहाग, अनिल जलंधरा, कुलदीप खरड़, शमेशर नंबरदार आदि मौजूद रहे। 

Satya Pal Malik gave a big statement about Modi-Yogi in Hisar of Haryana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह प्रैक्टिकल आदमी, टिकैत को योगी पिटवाना चाहते थे 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अमित शाह प्रैक्टिकल आदमी हैं। उनको चीजों का अंदाजा है। राकेश टिकैत के मामले में मैंने अमित शाह से संपर्क किया था। उनके कहने पर मैंने ही चीजों को निपटारा कराया था। पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह के बीच कोई टकराव या दूरी नहीं है। योगी आदित्यनाथ राकेश टिकैत को पुलिस से पिटवाना, गिरफ्तार कराना चाहते थे। धरने पर बैठे दूसरे लोगों को गुंडों से पिटवाने का इरादा था। अमित शाह ने इसे रुकवाया। 

यूनियन से कुछ नहीं होगा
उन्होंने कहा कि किसान यूनियन से कुछ नहीं होगा। इसके लिए कुछ अलग करना होगा। धर्म पर राजनीति नहीं चल सकती। राजनीति को किसानों, मजदूरों के मुद्दे पर लाना चाहिए। समाज में धार्मिक कट्टरता बढ़ाई गई है।  किसान का सवाल सबसे बड़ा है। किसानों को जातीय बेड़ियों से बाहर आना होगा।

किसानों को एकजुट करने में लग गया हूं
राज्यपाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद किसानों को एकजुट करने के लिए कोशिश करूंगा। अभी राष्ट्रपति से सात दिन की छुट्टी लेकर आया था। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कहते तो अपने वर्ग के सवालों को कभी मत छोड़ना। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भाजपा से बंधा नहीं हुआ हूं। 

आप ने अच्छा काम किया
राज्यपाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में भाजपा से अच्छी साबित हुई है। उसमें उस तरह से भ्रष्टाचार नहीं है। इस कारण लोगों ने उसे चुना। दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। इस कारण पंजाब में भी लोगों ने उसे पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed