फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Satnam of Piranwali hatched a robbery conspiracy, police arrested five accused

Hisar News: पीरांवाली के सतनाम ने रची थी डकैती की साजिश, पुलिस ने पांच आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Satnam of Piranwali hatched a robbery conspiracy, police arrested five accused
हिसार। झज्जर के बुपनिया निवासी नवीन को रुपये डबल करने के बहाने 3.50 लाख रुपये की डकैती डालने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में फतेहाबाद जिले के जांडल निवासी मोहनलाल, टोहाना के राजनगर निवासी विक्रम, रमेश, कंहडी गांव वासी राजू और जींद जिले के कालवन निवासी सत्यवान को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान नकदी बरामद करनी है। इस संबंध में 28 जून को अग्रोहा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि झज्जर के बुपनिया निवासी नवीन के व्हाट्सएप पर एक कॉल आई। उसने अपना नाम रवि और राजस्थान के हनुमानगढ़ का निवासी बताया कि वह रुपये डबल करने का काम करता है। 20 जून को नवीन अपने साथी के साथ अग्रोहा मार्ग पर चौथा मिल के पास आया था। वहां पर एक गाड़ी में दो व्यक्ति मिले और 28 जून को 3 लाख 50 हजार रुपये के बदले 10 लाख रुपये देने का सौदा हुआ। 27 जून को नवीन ने अपनी भाभी के अकाउंट से 3.5 लाख रुपये निकलवाए और अपने भाई व दोस्तो के साथ हिसार आ गया। 28 जून को नवीन के पास व्हाट्सएप के माध्यम से फोन आया और अग्रोहा के पास जगत होटल में बुलाया। जगत होटल के पास नवीन को एक गाड़ी वाले ने बुलाया और रुपयों के बारे में पूछा। उसी समय फ्रांसी गांव की तरफ से एक गाड़ी से पुलिस की वर्दी पहने 3-4 व्यक्ति उतरे और नवीन 3.5 लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट कर ले गए थे।
विज्ञापन

पीरांवाली का सतनाम मास्टरमाइंड
उपनिरीक्षक प्रताप ने बताया कि गांव पीरावाली निवासी सतनाम मामले का मास्टरमाइंड है। सतनाम ने सोनू नामक युवक को कहा कि वह पैसे डबल करवा देगा। सोनू पीड़ित नवीन का जानकर है। सोनू ने रवि बन कर नवीन के पास पैसे डबल करने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से फोन किया था। सोनू और नवीन की बात होने पर सतनाम ने मोहन लाल से एक रेड मारने वाली पार्टी तैयार करने को कहा। वारदात के समय विक्रम उर्फ विक्की और राजू ने पुलिस की वर्दी पहनी। रमेश गाड़ी चालक था। फिर विक्रम उर्फ विक्की, राजू, रमेश, सत्यवान और मोहनलाल ने मिलकर जगत होटल के पास से रुपये डबल करवाने आए नवीन व उसके साथियों से 3.5 लाख रुपये की डकैती की। छठे आरोपी सतनाम की तलाश में छापामार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed