{"_id":"57cb19b64f1c1bba272cba0b","slug":"satlok-ashram-hisar-rampal-hisar-rampal-vc-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल की तीन मुकदमों में हुई वीसी के जरिए पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपाल की तीन मुकदमों में हुई वीसी के जरिए पेशी
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rampal
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलोक आश्रम प्रकरण में तीन मुकदमों में आरोपी आश्रम प्रमुख रामपाल और अन्य की शनिवार को यहां न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार की अदालत में वीसी के जरिये पेशी हुई। तीन आरोपी अदालत में पेश हुए। इनमें दो को पुलिस कस्टडी में पेश किया गया। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के बाद तीनों मुकदमों में वीसी के लिए 17 सितंबर और पेशी के लिए 1 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की।
न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार की अदालत में शनिवार को सेंट्रल जेल टू में बंद आरोपी रामपाल की पेशी वीसी के जरिये हुई। इसके अलावा आरोपी रामफल और रामकुंवार को पुलिस कस्टडी में पेश किया गया और बरवाला निवासी बलजीत खुद पेश हुआ। तीन आरोपियों को पुलिस रोहतक अदालत में पेश करने गई हुई थी। अदालत ने सुनवाई के बाद तीनों मुकदमों में वीसी के लिए 17 सितंबर और पेशी के लिए 1 अक्तूबर की तारीख लगाई।
फिर उमड़ने लगे रामपाल के अनुयायी
गंगवा रोड नहर पुल पर रामपाल समर्थकों द्वारा तीन पुलिस कर्मियों पर हमला करने पर दर्ज हुए केस के बाद अनुयायी पेशी पर आने बंद हो गए थे। उसके बाद अब हर पेशी पर फिर उनकी तादाद बढ़ती जा रही है। पुलिस पेशी वाले दिन उन्हें शाम तक टाउन पार्क और कोर्ट परिसर के बाहर से खदेड़ती रहती है। मगर वे पेशी वाले दिन आने से नहीं हट रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या प्रभावी होती है। रामपाल अनुयायी शनिवार को टाउन पार्क में भारी संख्या में मौजूद थे। पार्क के पिछले छोर से जेल की दीवार का फासला कुछ ज्यादा नहीं है। समर्थकों की तादाद दिनोंदिन बढ़ने से पुलिस की परेशानी बढ़ती जा रही है। हालांकि पुलिस विभाग रामपाल की पेशी से पहले वाले दिन ही संबंधित जगहों पर जवानों की ड्यूटी लगा देता है। रामपाल के अनुयायी टाउन पार्क के अलावा, बैंक कॉलोनी, ढाणी जयदेव, कोर्ट परिसर, सेक्टर-15 और साउथ बाइपास पर इधर-उधर आते-जाते रहे। पुलिस कर्मियों ने उनको एक जगह टिकने नहीं दिया। उनकी भीड़ दोपहर को छंटने लगी और शाम होने तक सब चले गए।