फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Satlok ashram hisar, Rampal hisar, Duty Magistrate apoint, Hisar

रामपाल सहित समर्थकों की पेशी, तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Sun, 04 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 04 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Satlok ashram hisar, Rampal hisar, Duty Magistrate apoint, Hisar
satlok aasram

सोमवार का दिन पुलिस और प्रशासन के लिए मशक्कत व परेशानी भरा होगा। एक तरफ शहर में वीआईपी का आवागमन रहेगी, वहीं रामपाल व उसके 930 से अधिक समर्थकों की पेशी होगी। ऐसे में शहर में भारी संख्या में समर्थकों के उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए खुफिया पुलिस सतर्क हो गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। शहर में प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि रामपाल के समर्थकों का जमावड़ा नहीं हो सके।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य वीआईपी हिसार में होंगे। सोमवार को रामपाल व समर्थकों की अदालत में पेशी है, जिस पर हजारों समर्थक उमड़ने की संभावना के चलते प्रशासन ने तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

बरवाला के सतलोक आश्रम संचालक रामपाल व उनके करीब 930 से अधिक समर्थकों को एफआईआर नंबर 428 में अदालत में पेश किया जाएगा। जमानत पर रिहा 930 समर्थक अदालत पहुंचेंगे। ऐसे में प्रशासन को इनके साथ 2500 से 3000 लोगों के पहुंचने की आशंका है। यह लोग सेंट्रल जेल वन, सेंट्रल जेल टू तथा अदालत परिसर के पास पहुंच सकते हैं। इस दौरान शरारती तत्व कानून व्यवस्था को बिगाड़ कर कानून व्यवस्था भंग कर सकते हैं। इस कारण सोमवार को जिले में शांति बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का फैसला लिया है। जिलाधीश निखिल गजराज ने आईपीसी की धारा 22 व 23 के तहत तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। यह ड्यूटी मजिस्ट्रेट सोमवार सुबह 4 बजे से तैनात हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कहां तैनात होंगे ड्यूटी मैजिस्ट्रेट
तहसीलदार नागरिक सुरक्षा सेंट्रल जेल वन एरिया में तैनात रहेंगे। उनके सहयोग के लिए पुलिस की टीम रहेगी। दूसरे ड्यूटी मजिस्ट्रेट उप तहसीलदार डीएसपी जयपाल सिंह के साथ तैनात रहेंगे। तीसरे ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ हिसार फर्स्ट डीएसपी जितेंद्र सिंह के साथ रहेंगे। यह दोनों डीएसपी जरूरत के अनुुसार बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, अदालत परिसर के एरिया में तैनात रहेंगे।

पुलिस से भिड़ गए थे समर्थक
रामपाल समर्थक करीब चार महीने पहले पुलिस के साथ भिड़ गए थे। राजगढ़ रोड पर नहर के पास पुलिस व रामपाल समर्थकों में टकराव के बाद पुलिस ने बल का प्रयोग किया था। सेंट्रल जेल टू में रामपाल के समर्थकों के जेल के पिछले हिस्से के करीब तक पहुंचने के आरोप में भी समर्थक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके अलावा भारी संख्या में समर्थकों के जुटने से पार्क और कॉलोनियों में अव्यवस्था का आलम हो जाता है। इससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ माह पहले भारी संख्या में रामपाल के समर्थकों के आने पर कॉलोनियों वासियों ने नाराजगी जताई थी।


जाट धर्मशाला में जुटे
शहर में रविवार को बड़ी संख्या में रामपाल समर्थक जाट धर्मशाला में पहुंच गए। समर्थकों ने यहां रात गुजारने के लिए कमरे बुक किए। पुलिस को रामपाल समर्थकों के यहां जुटने की जानकारी मिली तो पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर यहां से रामपाल समर्थकों को निकाल दिया। रामपाल के समर्थकों के जुटने को लेकर खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed