फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sarpanch Krishna Yadav of village Dhana Khurd will meet the Prime Minister on Friday

Hisar News: गांव ढाणा खुर्द की सरपंच कृष्णा यादव शुक्रवार को प्रधानमंत्री से करेगी मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch Krishna Yadav of village Dhana Khurd will meet the Prime Minister on Friday
:महिला सरपंच ढाणा खुर्द कृष्णा यादव व पंच मीना ।
हांसी। हिसार जिले गांव ढाणा खुर्द की सरपंच कृष्णा यादव को प्रधानमंत्री ने मिलने का दिया निमंत्रण है। वह हिसार जिले की एकमात्र महिला हैं, जिसे ये निमंत्रण मिला है। शुक्रवार सुबह दिल्ली में सरपंच कृष्णा प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी। कृष्णा यादव को गांव के लोगों ने सर्वसहमति से सरपंच चुना था।
विज्ञापन

कृष्णा यादव ने बताया कि उनको दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाया है। सरपंच ने बताया कि उनके साथ गांव की पंच मीना भी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने जाएंगी। उन्होंने बताया कि समाजसेवी नरेश यादव ने गांव को सुंदर बनाया है, जिसको देखने के लिए हरियाणा ही नही अन्य राज्यों के नेता भी गांव में आ रहे हैं। कृष्णा यादव ने बताया कि उनके गांव को सुंदर उनके जेठ ने बनाया है। गांव में एक भव्य पार्क का निर्माण, एक धर्मशाला सहित अन्य विकास कार्य अपने निजी कोष से बनाया है। इसमें करोड़ों रुपये की लागत आई थी। उन्होंने कहा कि गांव की सुंदरता को देखते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह प्रधानमंत्री के समक्ष हांसी हलके के विकास कार्य करवाने का रोड मैप रखेंगी। उन्होंने बताया कि नरेश यादव ने गांव ढाणा खुर्द सहित अन्य गांवों में भी विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि नरेश यादव की ओर से उमरा रोड पर शहीद निशांत मलिक के नाम से भव्य गेट का निर्माण करवाया जा रहा है। तीन बहनों के इकलौते भाई निशांत मलिक ने रक्षा बंधन के दिन आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थीं। बता दें, कि नरेश यादव हांसी हलके से चुनाव लड़ने की भी चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed