फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sanjay Kaliraman from Hisar selected for the Indian hockey team.

Hisar News: हिसार के संजय कालीरामण का भारतीय हॉकी टीम में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Kaliraman from Hisar selected for the Indian hockey team.
संजय के चयन के बाद हाकी के ​खिलाड़ी खुशी जाहिर करते हुए।
हिसार। गांव डाबड़ा निवासी हॉकी खिलाड़ी संजय कालीरामण का एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम में चयन हुआ है। इस टूर्नामेंट के लिए घोषित भारतीय टीम में हरियाणा के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें हिसार के संजय कालीरामण के अलावा सिरसा के जीवन नगर निवासी राजीव राजा और सोनीपत के अभिषेक शामिल हैं। टूर्नामेंट 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक पंजाब के जालंधर और मोहाली में खेला जाएगा। संजय के चयन पर गांव डाबड़ा के खिलाड़ियों ने मैदान में हॉकी उठाकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की ओर से गोलकीपर के तौर पर सूरज करकेरा और कृष्ण बहादुर पाठक को चुना गया है। डिफेंडर के रूप में संजय कालीरामण, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह और अमनदीप लकरा टीम में शामिल हैं। मिडफील्ड में राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, नीलकांता शर्मा, हार्दिक सिंह और मनप्रीत सिंह को जगह मिली है। फॉरवर्ड में शिलानंद लकरा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और मनदीप सिंह शामिल हैं। विष्णु कांत सिंह और अंगद बीर सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है।
विज्ञापन

पंजाब में लौटेगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी
यह टूर्नामेंट खास महत्व रखता है, क्योंकि इसके आयोजन से पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी हो रही है। भारत अब तक पांच बार यह खिताब जीत चुका है और टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। प्रतियोगिता की शुरुआत जालंधर से होगी। यहां ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक उद्घाटन समारोह और लीग चरण के सभी मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट के अहम मुकाबले मोहाली में होंगे। चार नवंबर को सेमीफाइनल और पांच नवंबर को ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में पदक मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed