फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sampling is being done on an average of 100 people daily

कोरोना अलर्ट: प्रतिदिन औसतन 100 लोगों की हो रही है सैंपलिंग, राहत- नहीं आ रहा कोई पाजीटिव मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Sampling is being done on an average of 100 people daily
हिसार का जिला नागरिक अस्पताल। - फोटो : Hisar
हिसार। कोरोना महामारी के नए वैरिएंट को कोई केस सामने नहीं आया जो जिले के लिए राहत की बात है। स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन औसतन करीब 100 लोगों के कोविड सैंपल ले रहा है। पिछले दस दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीम करीब 1 हजार लोगों की सैंपलिंग कर चुकी है। राहत यह है कि इन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दूसरी ओर कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही तैयारी कर ली है। ताकि चीन जैसे हालात पैदा न हों। जिला नागरिक अस्पताल में कोविड वार्ड बना दिया है। जिसमें संक्रमित को दाखिल करने के लिए 15 बेड की व्यवस्था कर दी है। पॉजिटिव वार्ड के साथ-साथ कोविड संभावित मरीजों को आईसोलेट करने के लिए भी अलग से बेड की व्यवस्था कर रखी है। सोमवार को भी कोई संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

सामान्यजन के नहीं लिए जाएंगे सैंपल
नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के भी सैंपल लिए जाने शुरू कर दिए हैं। इनमें ज्यादातर बुखार, खांसी, जुकाम, टीबी, निमोनिया, सांस के मरीजों के कोविड सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें से सस्पेक्टिड पाए जाने वालों को अस्पताल के कोविड वार्ड में आईसोलेट किया जा रहा है। कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन मरीजों को सामान्य वार्ड में भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सामान्य जन के कोविड सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। मरीज में लक्षण पाए जाने पर रही सैंपलिंग होगी।
विज्ञापन

सीएचसी व पीएचसी पर भेजी कोरोना डोज
- बता दें कि गत शुक्रवार को हिसार स्वास्थ्य विभाग के पास 10 हजार कोरोना की डोज पहुंची थी। इनमें से 1500-1500 कोरोना डोज जींद, चरखी-दादरी, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई हैं। इनमें से 1500 डोज ही हिसार को मिली हैं व 1 हजार वैक्सीन की डोज को रिजर्व रखा गया है। ताकि किसी जिले में अगर आपातकालीन स्थिति पैदा होती हैं तो डोज को वहां पर भेज दिया जाएगा। फिलहाल हिसार स्वास्थ्य विभाग के पास कुल 4500 डोज का स्टॉक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले में अभी राहत है। आए दिन औसतन 80 से 100 की सैंपलिंग हो रही है। राहत है कि कोई कोरोना संक्रमित नहीं आ रहा है। अगर कोरोना की आगामी स्थिति से निपटने के लिए हमने पूरी तैयारी कर रखी है। वैक्सीन का स्टॉक पूरा है। बेड की व्यवस्था कर दी गई है।
- डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed