{"_id":"6aa8cd88a480b3f4d908a5f2","slug":"samarth-the-only-son-of-hisar-s-district-attorney-dies-in-sri-lanka-two-friends-injured-bar-association-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार के जिला अटॉर्नी के इकलौते बेटे समृद्ध की श्रीलंका में मृत्यु: 2 दोस्त घायल, बार एसोसिएशन का वर्क सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के जिला अटॉर्नी के इकलौते बेटे समृद्ध की श्रीलंका में मृत्यु: 2 दोस्त घायल, बार एसोसिएशन का वर्क सस्पेंड
Tue, 15 Sep 2026 10:16 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:16 AM IST
सार
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बाजिया ने बताया कि समृद्ध 9 सितंबर को अपने दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गया था। उसकी 16 सितंबर को वापस हिसार लौटने की योजना थी। सोमवार को समुद्र में राफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
मृतक समर्थ
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार के जिला अटॉर्नी सुनील कुमार परुथी के इकलौते बेटे समृद्ध की श्रीलंका में हुए समुद्री हादसे में दुखद मृत्यु हो गई। हादसा 14 सितंबर को हुआ। पच्चीस वर्षीय समर्थ अपने दोस्तों के साथ श्रीलंका भ्रमण के लिए गया था।हिसार बार एसोसिएशन ने मंगलवार के लिए न्यायिक कार्य स्थगित (वर्क सस्पेंड) किया है। हादसे की सूचना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे परिवार को मिली। उस समय जिला अटॉर्नी सुनील परुथी कोर्ट में ही मौजूद थे। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। देर रात परिवार के सदस्य फ्लाइट से श्रीलंका के कोलंबो पहुंच गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार समृद्ध लगभग पन्द्रह से बीस मित्रों के साथ श्रीलंका भ्रमण पर गए थे। इसी दौरान हुए हादसे में उनकी मृत्यु हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। समर्थ अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और उनकी बड़ी बहन का कुछ समय पूर्व ही विवाह हुआ था। समर्थ के दादा ज्ञान चंद फतेहाबाद के भूना गांव के पूर्व सरपंच रह चुके हैं।
विज्ञापन
समृद्ध ने नरसी मोनजी संस्थान (मुंबई) से स्नातक (व्यापार प्रशासन - बीबीए) की शिक्षा पूरी की थी। हिसार में उद्यम शुरू करने की योजना बना रहे थे। इस हादसे की सूचना से उनके पैतृक गांव भूना सहित हिसार में शोक का माहौल है। । परिजन पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए श्रीलंका पहुंच चुके हैं। हादसे में घायल दोनों युवकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बाजिया ने बताया कि समृद्ध 9 सितंबर को अपने दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गया था। उसकी 16 सितंबर को वापस हिसार लौटने की योजना थी। सोमवार को समुद्र में राफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार समृद्ध के साथ मौजूद दो अन्य दोस्त भी समुद्र में डूब गए थे। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।