फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Salman Khan and Amitabh Bachchan's films also flop without content: Yashpal Sharma

बिना कंटेंट के तो सलमान खान व अमिताभ बच्चन की फिल्में भी फ्लॉप हो जाती हैं : यशपाल शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan and Amitabh Bachchan's films also flop without content: Yashpal Sharma
हिसार। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा।संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा में ऐसे गायक व कलाकार हैं जो एक गाना व वीडियो निकालकर हजार लाइक आने पर ही अपने आप को स्टार समझने लगते हैं। फिल्मी दुनिया में अब ऐसा पैटर्न बदल रहा है। करोड़ों रुपये के बजट से बनी सलमान खान, अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेताओं की फिल्में भी फ्लॉप हो जाती हैं। यशपाल शर्मा ने कहा कि अब हरियाणा से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों में स्टार सिस्टम बदल रहा है, जिसकी जगह कन्टेंट सिस्टम आ गया है। अब स्टार हीरो की फिल्मों को नहीं बल्कि अच्छे कन्टेंट वाली फिल्मों को पसंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा डायरेक्ट की गई हरियाणवी फिल्म दादा लख्मी को राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला है। ऐसे ही एक गुजराती छोटे बच्चे पर बनी फिल्म छेल्लो शो को 2023 में मिलने वाले ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चयन कर लिया गया है। यशपाल शर्मा ने कहा कि इसी प्रकार एक ज्ञानवर्धक कन्टेंट पर कार्य करते हुए उन्होंने सूर्य कवि पंडित लख्मी चंद की संगीतमय यात्रा पर दादा लख्मी हरियाणवी फिल्म बनाई है। फिल्म के निर्माता रविंद्र सिंह राजावत हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में किरदार निभाने वाली अधिकतर कलाकार हरियाणा प्रदेश के ही हैं। फिल्म को हाल में ही राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से, सर्वोत्तम हरियाणवी फिल्म के रूप में पुरस्कृत किया गया है। इसके अतिरिक्त 63 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। यशपाल शर्मा ने बताया कि पंडित लख्मीचंद जिला सोनीपत गांव जाटी से हरियाणा के लोक कलाकार थे। वह कभी स्कूल नहीं गए, लेकिन वह हरियाणा के सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों में से एक थे। उनका जन्म 1903 में हुआ था और 1945 में उनका निधन हो गया था। छोटी उम्र में ही वह इतने प्रसिद्ध हो गए थे कि लोग 50-50 मील से बैलगाड़ी पर उनकी रागिनी सुनने और सांग देखने के लिए आया करते थे। इस दौरान रामपाल बल्हारा, सतीश कश्यप, मीना मलिक, प्रतिभा शर्मा, अल्पना सुहासिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed