फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Salesman taken hostage and 50 thousand rupees looted from petrol pump

Hisar News: सेल्समैन को बंधक बना पेट्रोल पंप से लूटे 50 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Salesman taken hostage and 50 thousand rupees looted from petrol pump
बास (हिसार)। नेशनल हाईवे पर गांव बांडाहेड़ी के पास स्थित फ्यूल मार्ट पेट्रोल पंप पर बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन की गर्दन पर पिस्तौल व चाकू रख दिया और करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देकर तीनों मौके से फरार हो गए। साथ में पेट्रोल पंप पर लगी एलईडी को तोड़कर सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। बास थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पेट्रोल पंप के सेल्समैन नरेंद्र कुमार ने बताया कि 7-8 फरवरी की रात करीब डेढ़ बजे वह पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी पर था। उसके साथ जितेंद्र व कप्तान भी अपनी ड्यूटी पर थे। नरेंद्र ने बताया है कि वह पेट्रोल पंप के कमरे में सोया हुआ था और साथ वाले कमरे में जितेंद्र व कप्तान सो रहे थे। पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र ने कहा है कि देर रात समय करीब डेढ़ बजे उसके कमरे में तीन नकाबपोश युवक घुस गए। शिकायत में कहा गया है कि एक आरोपी ने कमरे में घुसते ही नरेंद्र की गर्दन पर पिस्तौल लगा दिया और दूसरे आरोपी ने चाकू लगा दिया। वहीं तीसरे ने नरेंद्र के हाथ व पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने नरेंद्र की जेब से करीब 15-20 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद दो नकाबपोश युवक साथ वाले कमरे में चले गए और चाकू लिया हुआ युवक नरेंद्र के पास खड़ा रहा।
विज्ञापन

जितेंद्र व कप्तान से भी करीब 30 हजार रुपये छीन लिए। जितेंद्र व कप्तान से रुपये लूटने के बाद आरोपियों ने उनको बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने तीनों के मोबाइल फोन भी छीने थे जो बाद में पेट्रोल पंप के बाहर फेंक दिए। पेट्रोल पंप सेल्समैन का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि तीनों आरोपी किस वाहन में फरार हुए हैं। नकाबपोश होने के कारण वे उनके चेहरे भी नहीं पहचान सके। इसके बाद सेल्समैन ने किसी तरह खुद को खोला व बाथरूम से बाहर आए। फिर उन्होंने पुलिस व पेट्रोल पंप संचालक को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सोरखी पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------------------------------------------पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात के मामले में तीन अज्ञात आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
- पवित्र सिंह, थाना प्रभारी बास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed