फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sadh Sangat took out Prabhat Pheri on Prakash Parv

Hisar News: प्रकाश पर्व पर साध-संगत ने प्रभात फेरी निकाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sadh Sangat took out Prabhat Pheri on Prakash Parv
 गुरु नानक देव महाराज के 555वें प्रकाश पर्व पर साध-संगत ने प्रभात फेरी निकालते साध संगत
हिसार। प्रबंधक कमेटी बाबा जमनीदास पंचायती गुरुद्वारा 8 मरला कालोनी पटेल नगर की ओर से गुरु नानक देव महाराज के 555वें प्रकाश पर्व पर साध-संगत ने प्रभात फेरी निकाली। प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमिन्द्र सिंह सूबेदार, महासचिव भूपेन्द्र पाहवा ने बताया कि गुरुघर से जुड़ी साध संगत प्रात:काल 5:30 बजे गुरु घर मे एकत्रित हो कर गुरुद्वारा साहिब से चलकर पटेल नगर की गलियों में शब्द-कीर्तन करते हुए गुरु की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया।
विज्ञापन

गुरुघर की बीबीयों ने सत्संग में फरमाया कि ‘सुणी अरदासि सुआमी मेरे, सरब कला बणा आई, प्रगट भई सगले जुग अंतरि गुरु नानक की वडियाई’ अर्थात हम धन्य भाग हैं मालिक वाहेगुरु के जिन्होंने हमारी प्रार्थना स्वीकार कर अपनी कृपा की। संगत ने सुंदर शब्दों ‘डंडोत वंदना अनक बार सरब कला समरथ’, ‘नानक नाम ध्यालो जी प्रभात फेरी आई’, ‘ऊंचा दर बाबे नानक दा’, ‘तकया मैं बाबर दे दरबार इक मस्ताना जोगी’, ‘उचयां अपार बेअंत स्वामी कौण जाने गुण तेरे’, ‘पंजा विच पहाड़ी लाया, पत्थर नू मोम बनाया सी’ सहित शबद गाते हुए सरबत की भलाई के लिए गुरु की अरदास की। महासचिव भूपेन्द्र पाहवा ने बताया कि 15 नवंबर को प्रभात फेरी का नगर कीर्तन के आयोजन के साथ सम्मापन होगा। इस अवसर पर सतविन्द्र सिंह,अजय पाहवा, कुलदीप सिंह, लखपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह गिल, गौरव सिंह गिरधर, स्वर्ण सिंह, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed