फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rule 134A: Hisar number one, Bhiwani at number three by enrolling 62.1 percent students

नियम 134ए : 62.1 फीसदी विद्यार्थियों का दाखिला करा हिसार नंबर वन, भिवानी तीसरे नंबर पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Hisar number one, Bhiwani at number three by enrolling 62.1 percent students
धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी हिसार। - फोटो : Hisar
संदीप रामायण
विज्ञापन

हिसार। नियम 134ए के तहत विद्यार्थियों के मनपसंद निजी स्कूलों में दाखिला करने में हिसार जिला हरियाणा प्रदेश में नंबर वन है। जिले में अब तक 62.1 प्रतिशत विद्यार्थियों का दाखिला स्कूलों में हो चुका है। जिले के कुल 3137 विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट हुआ था। इनमें से 1947 विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और व अपने स्कूलों में कक्षाएं लगा रहे हैं। शेष 1190 विद्यार्थियों में से 1186 विद्यार्थियों के दाखिले रद्द हुए हैं, अब सिर्फ 4 विद्यार्थी का दाखिला बाकी है।
वहीं, प्रदेश में कुरुक्षेत्र 1348 दाखिले कर दूसरे तो भिवानी 1302 विद्यार्थियों के दाखिले कर तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं प्रदेश में सबसे कम दाखिले पंचकूला जिले में 445 विद्यार्थियों को ही स्कूल अलॉट हुआ था, जिनमें से 129 विद्यार्थियों को दाखिला मिल चुका है। उल्लेखनीय है कि नियम 134ए के तहत शिक्षा विभाग ने दो ड्रॉ निकाल कर दाखिले किए थे। पहले ड्रॉ का 10 दिसंबर को रिजल्ट घोषित किया था। 13 दिसंबर को राज्य स्तर पर सीट अलॉटमेंट का पहला ड्रॉ निकाला था। पहले ड्रॉ के तहत 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक एडमिशन किए गए थे।
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
जिले का नाम दाखिला अलॉट प्रतिशत
हिसार 1947 3137 62.1
कुरूक्षेत्र 1348 2274 59.3
भिवानी 1302 2184 59.7
करनाल 1281 2760 46.5
कैथल 1183 2293 51.6
प्रदेश में स्कूल अलॉट से दाखिला लंबित के आंकड़े
कुल विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट 41331
दाखिला हुआ 19536
दाखिल प्रतिशत 47.3 प्रतिशत
दाखिले रद्द हुए 9684
लंबित दाखिले 12111
9 फरवरी से 18 फरवरी के तक होंगे दूसरे चरण के दाखिले
नियम 134ए तहत दूसरे चरण के दाखिले करने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने नया शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के तहत 9 फरवरी से 18 फरवरी तक किए दाखिले किए जाएंगे। दूसरी चरण के दाखिला की पहली लिस्ट 7 फरवरी को जारी की जाएगी। स्कूल चयन के लिए 2 फरवरी तक विभाग द्वारा पोर्टल खोला जाएगा। दूसरे चरण में उन विद्यार्थियों को मौका मिलेगा, जिनको पहले चरण में स्कूल अलॉट नहीं हुआ था। वहीं जिला शिक्षा विभाग ने जिले के सभी निजी स्कूलों से नियम 134ए की खाली सीटों की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत हिसार जिले में कुल 3137 आवेदनों में अब तक 1947 दाखिले हो चुके हैं। दूसरे चरण के दाखिले 9 फरवरी से 18 फरवरी के तक किए जाएंगे। हमने सभी प्राइवेट स्कूलों से खाली सीटों की लिस्ट मांग ली है, जो प्राइवेट स्कूल समय पर अपनी खाली सीटों की वेकेंसी नहीं देगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई भी प्राइवेट स्कूल विद्यार्थियों को दाखिला नहीं देगा तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के लिए निदेशालय को पत्र लिखा जाएगा। - धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed