फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rule 134 A, 33% present in exam, hisar

134-ए : 1600 में से 534 ही दे पाए परीक्षा

Mon, 04 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 04 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rule 134 A, 33% present in exam, hisar
134-ए की परीक्षा - फोटो : bureau

नियम 134ए के तहत रविवार को दोबारा आयोजित की गई परीक्षा में सिर्फ 534 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि तकरीबन 1600 के लगभग बच्चों को परीक्षा देनी थी। लेकिन कक्षा 2 से 8 के लिए जहां 435 बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं कक्षा 9 से 12 के लिए सिर्फ 99 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।

विज्ञापन


परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक किया गया। हिसार 2 के अंतर्गत आयोजित की गई परीक्षा में कुल 67 में से सिर्फ 14 बच्चे ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। वहीं अग्रोहा ब्लॉक में 34 बच्चों में से सिर्फ 17 बच्चों ने परीक्षा दी। बरवाला में 89 में से सिर्फ 45, बास में 682 बच्चों में से 82 तथा हांसी 1 में 450 बच्चों में से सिर्फ 124 बच्चे ही परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन


दस परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा
नियम 134ए के तहत आयोजित की गई परीक्षा के लिए ब्लॉक अनुसार दस परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हांसी ब्लॉक में आयोजित गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं अन्य ब्लॉक में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्रों पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी स्वयं परीक्षा के समय उपस्थित रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यम में हुई परीक्षा
दोबारा आयोजित की गई परीक्षा में हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में परीक्षा आयोजित की गई। गौरतलब है कि एक मई को आयोजित की गई परीक्षा में हिंदी माध्यम के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम के प्रश्नपत्र थमा दिये गए थे।

देरी के कारण कम हुई संख्या
134ए के तहत जिले में दूसरी बार परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कुल बच्चों में से सिर्फ 33 प्रतिशत बच्चों ने ही परीक्षा दी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार 134ए के तहत दाखिले में देरी से आयोजित की गई परीक्षा के कारण काफी संख्या में बच्चे स्कूलों में सामान्य रूप से दाखिला ले चुके हैं। इस कारण दूसरी बार आयोजित की गई परीक्षा में बच्चों ने विशेष रुचि नहीं दिखाई।

परीक्षा में आए अधिकतर बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि अधिकतर बच्चों ने परीक्षा में फेल होने के बाद सामान्य तौर पर स्कूलों में दाखिला ले लिया था। जिस कारण दोबारा आयोजित की गई परीक्षा में अधिक बच्चे उपस्थित नहीं हो पाए।

- बलजीत सहरावत, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार

परीक्षा के लिए मीडिया के द्वारा व खंड शिक्षा अधिकारियों को भी काफी दिन पहले ही सूचना भेज दी गई थी। लेकिन फिर भी बच्चों ने परीक्षा देने में अधिक रुचि नहीं दिखाई।
- संतोष हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed