फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   RTI activist caught red-handed taking money through blackmail

Hisar News: ब्लैकमेल कर रुपये लेते आरटीआई कार्यकर्ता रंगेहाथ पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
RTI activist caught red-handed taking money through blackmail
हिसार। पुलिस ने शुक्रवार रात ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने के आरोप में एक आरटीआई कार्यकर्ता को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने गणेश मार्केट में जाल बिछाया था। जैसे ही आरोपी ने रुपये लिए, पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और अपने साथ थाने ले गई। हालांकि इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 निवासी एक व्यक्ति की अनाज मंडी के पास बिल्डिंग बन रही है। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने इस निर्माण को लेकर नगर निगम में शिकायत कर रखी थी। आरोप है कि उसने शिकायत के नाम पर सेक्टरवासी से रुपये की मांग की और रुपये न देने पर बिल्डिंग को सील करवाने की धमकी दी।
विज्ञापन

सेक्टर-14 निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसने नगर निगम से बिल्डिंग का नक्शा पास करवा रखा है। इसके बावजूद आरोपी बार-बार रुपये की मांग कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी और सबूत के तौर पर एक ऑडियो क्लिप भी उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर आरोपी को गणेश मार्केट में बुलाया। यहां जैसे ही आरटीआई कार्यकर्ता ने सेक्टरवासी से रुपये लिए, पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और थाने ले गई।
जन परिवाद समिति की बैठक में भी उठा था मुद्दा
जन परिवाद समिति की बैठक में भी इस आरटीआई कार्यकर्ता का नाम सामने आ चुका है। बैठक के दौरान लोगों और अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि उक्त आरटीआई कार्यकर्ता आरटीआई लगाकर लोगों और अधिकारियों को ब्लैकमेल करता है।

एक मामले में पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
आरोपी पहले भी एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। जानकारी के अनुसार उसने एक व्यापारी से अवैध वसूली की थी। व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मकान बना रहा था और उसका नक्शा भी पास था। इसके बावजूद आरोपी बार-बार आकर रुपये की मांग करता था और रुपये न देने पर नगर निगम में शिकायत करने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed