फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 80500 missing from ATM machine, case registered

एटीएम मशीन से 80500 रुपये गायब, केस दर्ज

Wed, 30 Jun 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rs 80500 missing from ATM machine, case registered
एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करता आरोपी सीसीटीवी में कैद। - फोटो : Hisar
हिसार। विद्युत नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर की तरफ लगी एटीएम मशीन से अज्ञात युवक ने 80500 रुपये निकाल लिए। इसका पता बैंक को तब चला जब रकम का लेखा-जोखा किया गया। मामले के संबंध में बैंक प्रबंधक मंजीत दूहन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 जून को मशीन का लेखाजोखा किया गया तो मशीन में 3933200 रुपये कैश मिलान पर सब सही पाया गया। 23 जून को मशीन का लेखा-जोखा मिलाया गया उस समय मशीन में 5723800 रुपये थे। जबकि कैश मिलाने पर 80500 रुपये कम मिले। प्रबंधक मंजीत ने बताया कि मशीन में राशि निकालने के साथ जमा भी होती थी। शक होने पर बैंक ने 11 से 23 जून तक की प्रविष्टयां जांची तो 9 प्रविष्टयों में विसंगति मिलीं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि काले रंग की शर्ट पहने एक युवक मशीन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 379 व 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed