फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 12.41 crore approved to make the city jam-free by constructing slip roads

Hisar News: स्लिप रोड बनाकर शहर को जाम मुक्त करने के लिए 12.41 करोड़ रुपये मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rs 12.41 crore approved to make the city jam-free by constructing slip roads
कैंप चौक पर लगा जाम।
हिसार। शहर को जाम मुक्त करने की योजना के तहत स्लिप रोड बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने 12.41 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस राशि से शहर में 5 जगहों पर स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। अब अधिकारी इन कार्यों का टेंडर लगाने के लिए तकनीकी मंजूरी लेंगे। यह मंजूरी मिलते ही टेंडर लगाए दिए जाएंगे। फिलहाल इन सभी जगहों पर जाम की समस्या रहती है। स्लिप रोड के बनने से यह समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।
विज्ञापन


शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से समिति गठित की गई है। समिति की बैठकों में चर्चा के बाद लोक निर्माण विभाग ने लघु अवधि की योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके तहत शहर में कुछ ऐसे स्थान चिह्नित किए गए थे जहां स्लिप रोड का निर्माण करवाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई थी।
विज्ञापन


इन जगहों पर स्लिप रोड बनाने के लिए इतनी राशि हुई मंजूर

जगह-राशि मंजूर

राजगढ़ रोड नाके के पास बालसमंद नहर पर-509.21 लाख रुपये।

राजगढ़ रोड नाके पर पब्लिक हेल्थ के डिस्पोजल की तरफ-385.81 लाख रुपये।

जीजेयू के पास ऑटो मार्केट टी जंक्शन पर-174.30 लाख रुपये।

डाबड़ा चौक जंक्शन पर-94.78 लाख रुपये।

क्लॉथ मार्केट के नजदीक तुलसी चौक टी जंक्शन पर- 76.93 लाख रुपये।

इन जगहों की मिली मंजूरी

इन सभी जगहों पर स्लिप रोड का निर्माण बीएंडआर को करना है। मगर यहां जमीन अन्य विभागों की है तो रोड बनाने के लिए पहले उनसे मंजूरी लेनी होगी। फिलहाल बीएंडआर को डाबड़ा चौक पर आरओबी की सेक्टर 13 की तरफ वाली सर्विस रोड को चौड़ा करने के लिए एचएसवीपी की मंजूरी मिल गई है। यहां सर्विस रोड का चौड़ा करने के लिए ग्रीन बेल्ट की जगह का इस्तेमाल किया जाएगा। राजगढ़ रोड नाके पर पब्लिक हेल्थ के डिस्पोजल की तरफ स्लिप रोड बनाने के लिए विभाग ने सहमति दे दी है और बालसमंद नहर के ऊपर से सर्विस रोड निर्माण के लिए अभी अनुमति का इंतजार है। जीजेयू के पास ऑटो मार्केट टी प्वाइंट के लिए भी नगर निगम की सहमति अभी नहीं मिली है। निगम का कहना है कि उन्हें अनुमति देने के लिए हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास करवाना होगा। इसके अलावा क्लॉथ मार्केट के पास तुलसी चौक के लिए भी हेल्थ विभाग व निगम ने अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगी आगामी प्रक्रिया

अब बीएंडआर इन कार्यों का डिटेल एस्टीमेट तैयार करेगा। इसमें पेड़ काटने, बिजली के खंभे शिफ्ट करने आदि पब्लिक यूटीलिटी का खर्च भी शामिल किया जाएगा। इस डिटेल एस्टीमेट को मंजूरी के लिए चीफ इंजीनियर या इंजीनियर इन चीफ के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद अधिकारी टेंडर प्रक्रिया शुरू करेंगे।

इन योजनाओं पर भी चल रहा है काम

इन 5 जगहों के अलावा टाउन पार्क के पास और सुशीला भवन के पास भी स्लिप रोड का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। नगर निगम की तरफ से इन जगहों पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा पहले चरण में लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक रोड को सिक्सलेन भी किया जाना है। इसके लिए अभी हाल ही में अधिकारियों ने करीब 22 करोड़ रुपये की मंजूरी मांगी है। साथ ही जिन विभागों की जमीन इस रोड में आ रही है, उनसे भी एनओसी मांगी गई है। वहीं दूसरे चरण में सिरसा चुंगी से तुलसी चौक तक भी रोड को सिक्स लेन करने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए मौके पर पैमाइश करवा दी गई है।


शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए शहर में पांच स्थानों पर स्लिप रोड समेत कई निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के लिए राज्य सरकार ने 12.41 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। लोक निर्माण समेत अन्य संबंधित विभागों को इन सभी निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।

- रणबीर सिंह गंगवा, कैबिनेट मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article